img-fluid

डॉ. माइकल देवव्रत पात्रा फिर से रिजर्व बैंक के डिप्टी गवर्नर नियुक्त

January 11, 2023

नई दिल्ली (New Delhi)। केंद्र सरकार (central government) ने डॉ. माइकल देवव्रत पात्रा को फिर से रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (आरबीआई) (Reserve Bank of India (RBI)) का डिप्टी गवर्नर नियुक्त (appointed deputy governor) किया है। देवव्रत पात्रा की नियुक्ति 15 जनवरी से एक साल के लिए की गई है। आरबीआई ने मंगलवार को यह जानकारी दी।


आरबीआई ने जारी एक बयान में कहा कि डॉ. माइकल देवबत पात्रा को फिर से डिप्टी गवर्नर नियुक्त किया गया है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता वाली कैबिनेट की नियुक्ति समिति ने पात्रा को आरबीआई के डिप्टी गवर्नर के तौर पर एक साल के लिए नियुक्ति करने को मंजूरी दे दी है, जो 15 जनवरी से प्रभावी होगी। दरअसल देवव्रत पात्रा का तीन साल का कार्यकाल 14 जनवरी को खत्म हो रहा है।

उल्लेखनीय है कि डॉ. पात्रा साल 1985 से केंद्रीय बैंकर हैं। उन्होंने 14 जनवरी, 2020 को आरबीआई के डिप्टी गवर्नर के तौर पर पदभार संभाला था। पात्रा ने रिजर्व बैंक में विभिन्न पदों पर काम किया है। बतौर कार्यकारी निदेशक वह आरबीआई की मौद्रिक नीति समिति (एमपीसी) के सदस्य रहे हैं, जिसे भारत में मौद्रिक नीति निर्णय लेने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। एक बार फिर वे इस जिम्मेदारी को संभालेंगे। (एजेंसी, हि.स.)

Share:

  • आजादी की शताब्दी तक भारत होगा आत्म-निर्भर और विश्व गुरु : राष्ट्रपति मुर्मू

    Wed Jan 11 , 2023
    – 27 प्रवासी भारतीयों को प्रवासी भारतीय सम्मान से किया सम्मानित इंदौर (Indore)। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू (President Draupadi Murmu) ने कहा कि आने वाले 25 वर्ष भारत (India) के विकास के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण हैं। भारत निरंतर विश्व गुरु बनने की महत्वाकांक्षी यात्रा (Ambitious journey to become Vishwa Guru) पर है। वर्ष 2047 में जब […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved