
कमलनाथ के बयान पर अजा मोर्चा ने किया अनूठा प्रदर्शन
इंदौर। पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ द्वारा भाजपा सरकार की मंत्री इमरती देवी के बारे में की गई टिप्पणी को लेकर आज भाजपाइयों ने अनूठा विरोध प्रदर्शन किया। इस विरोध प्रदर्शन में एक कार्यकर्ता को डमी कमलनाथ बनाकर नचाया गया और उस पर डमी दिग्विजय सिंह ने रुपए लुटाए।
कलेक्ट्रेट चौराहे पर हुए इस विरोध प्रदर्शन का आयोजन भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा की नगर इकाई द्वारा किया गया था। इसमें एक युवक को महिलाओं के कपड़े पहना कर, उस पर कमलनाथ का मुखौटा लगाया गया और उसे नचाया गया। साथ ही एक युवक दिग्विजय सिंह का मुखौटा लगाकर उस पर रुपया लुटा रहा था। भाजपा अजा मोर्चा के अध्यक्ष राजेश शिरोडकर ने बताया कि यह कांग्रेस की ही संस्कृति रही है जो महिलाओं का सम्मान नहीं कर सकती है। इसी को लेकर आज यहां विरोध प्रदर्शन किया गया है। विरोध प्रदर्शन में मुख्य रूप से महामंत्री संदीप भौरजार ,राजा चौहान, संतोष सिंगारे केशव वर्मा, नाना चोधरी, सोनू अहीरवार आदि मौजूद थे।
©2025 Agnibaan , All Rights Reserved