भोपाल न्यूज़ (Bhopal News)

बूंदों ने जगाई आस, लोकल सिस्टम से होगी बारिश

भोपाल। राजधानी में आज सुबह हुई बूंदाबांदी से मौसम सुहाना हुआ है। लोगों को उमस से रहत मिली है। वहीं मौसम विभाग का कहना है कि लोकल सिस्टम से बारिश होने की संभावना जगी है। प्रदेश में मानसून के कमजोर पडऩे से एक पखवाड़े से लोकल सिस्टम के प्रभाव के कारण ही कुछ स्थानों पर हल्की बारिश हो रही है। असल में, दिन में धूप और नमी के प्रभाव के चलते ये हल्की बारिश हो रही है।
प्रदेश की राजधानी में मंगलवार को मौसम का खुला रहा और लोग उमस से बेचैन रहे। शाम के समय आसमान में हल्के बादल छाने लगे। ये बादल आज सुबह से बरस रहे हैं। मौसम विभाग के मुताबिक मानसून द्रोणिका एक बार फिर मध्य प्रदेश से होकर गुजर रही है। इसके अतिरिक्त एक ऊपरी हवा का चक्रवात आंध्रा कोस्ट पर बनने के संकेत मिले हैं। मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी करते हुए आगामी 24 घंटों में राज्य के 9 जिलों में कहीं-कहीं गरज के साथ बिजली चमकने, गिरने की चेतावनी दी है। इसके साथ ही चार संभागों के जिलों में कहीं कहीं गरज के साथ बिजली चमकने, गिरने की चेतावनी दी है। मौसम विभाग ने आगामी 24 घंटों में रीवा, शहडोल, ग्वालियर एवं चंबल संभागों के जिलों में अनेक स्थानों पर वर्षा या गरज चंमक के साथ बौछारे पड़ सकती है. इसके साथ ही सागर, जबलपुर, भोपाल, होशंगाबाद, इंदौर एवं उज्जैन संभागों के जिलों में कुछ स्थानों पर वर्षा या गरज चंमक के साथ बौछारे पड़ सकती है। बताया जा रहा है कि इस सिस्टम के 31 जुलाई तक आगे बढऩे की संभावना है। उसके प्रभाव से अगस्त के पहले सप्ताह में अच्छी बरसात की उम्मीद है। वर्तमान में मानसून द्रोणिका जैसलमेर, अजमेर, शिवपुरी, सतना, डाल्टनगंज, दुमका होते हुए पूर्व में मेघालय-त्रिपुरा तक जा रही है। इसके अलावा राजस्थान और गुजरात पर ऊपरी हवा के चक्रवात बने हुए हैं। इस वजह से वातावरण में कुछ नमी आ रही है। तापमान की बात करें तो भोपाल में मौसम का न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस रहेगा। और हवाओं कि गति 09 किमी प्रति घंटा तथा आद्र्रता 61 प्रतिशत रहेगी। ठीक इसी प्रकार ग्वालियर में आज मौसम का न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस और हवाओं कि गति 11 किमी प्रति घंटा तथा आद्र्रता 57 प्रतिशत रहेगा।

Share:

Next Post

किराना दुकानें बंद, राशन की दुकानों पर लंबी कतार

Wed Jul 29 , 2020
संत नगर। जिला प्रशासन ने कोरोना संक्रमण के दुष्परिणामों को रोकने के लिए 10 दिन का लॉक डाउन तो कर दिया लेकिन निर्धन वह रोज कमाकर रोज खाने वाले गरीबों को भोजन के लिए आवश्यक सामग्री पहुंचाने की जिम्मेदारी अदा नहीं की है। यहां पर सभी आटा चक्की बंद हैं जिसके परिणाम स्वरूप निर्धन जरूरतमंद […]