ड्रग्स मामले में नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (Narcotics Control Bureau) की जांच का दायरा दिन पर दिन बढ़ता जा रहा है। एनसीबी ने ड्रग्स मामले में बॉलीवुड के कई सेलेब्स से पूछताछ की। वहीं कई लोगों को गिरफ्तार भी किया। अब टॉलीवुड पर भी एनसीबी का शिकंजा कस चुका है।
बीते शनिवार को एनसीबी ने मुंबई के मीरा रोड स्थित एक होटल में छापेमारी की थी। इस दौरान टीम ने एक टॉलीवुड अभिनेत्री को हिरासत में लिया था। सोमवार को इस अभिनेत्री के नाम खुलासा हो गया।
इस अभिनेत्री की पहचान श्वेता कुमारी (Shweta Kumari) के तौर पर की गई है। इस बात की पुष्टि एनसीबी के जोनल डायरेक्टर समीर वानखेड़े ने की है। सोमवार को श्वेता से दिन भर पूछताछ के बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। श्वेता से ये पूछताछ 400 ग्राम एमडी के मामले में की जा रहा थी।
छापेमारी के दौरान एनसीबी की टीम ने श्वेता (Shweta Kumari) के अलावा ड्रग पैडलर चांद मोहम्मद को रंगे हाथों पकड़ लिया था जबकि ड्रग सप्लायर साईद वहां से फरार हो गया था। इस अभियान में एनसीबी ने 400 ग्राम एमडी के साथ करीब 8-10 रुपये का कैश भी जब्त किया था।
अभिनेत्री श्वेता कुमारी (Shweta Kumari)का फिल्मी करियर बेहद संक्षिप्त बताया जाता है। उन्होंने कुछ ही फिल्मों में काम किया है। वह ज्यादातर सहायक कलाकार के तौर पर ही नजर आई हैं। अब एनसीबी श्वेता से इस मामले से जुड़े और लोगों के नाम जानने की कोशिश करेगी।
विदित हो कि 14 जून 2020 के दिन बॉलीवुड अभिनेता सुशांत के आत्महत्या मामले से जुड़े ड्रग के सिलसिले में अब तक कुल 30 मामलों में 92 लोगों की गिरफ्तारियां हो चुकी हैं। एनसीबी ने साल 2017 में 30 मामले दर्ज किए गए, लेकिन केवल 38 आरोपियों की गिरफ्तारियां हुईं। इसी तरह साल 2018 में 25 मामले दर्ज किए गए और 55 लोगों को गिरफ्तार किया गया।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved