img-fluid

ड्रग्‍स केस के गवाह सुनील पाटिल का दावा-कैलाश विजयवर्गीय के करीबी ने NCB को दी थी टिप

November 08, 2021

नई दिल्ली। मुंबई क्रूज ड्रग्‍स केस (mumbai cruise drugs case) में रोज नई बातें सामने आ रही हैं। अब इस केस के नए गवाह सुनील पाटिल (Witness Sunil Patil) ने रविवार शाम को एसआईटी के समक्ष अपने बयान दर्ज किए। उन्होंने एक मीडिया चैनल से खास बातचीत में आर्यन खान (Aryan Khan) केस को लेकर कई बातों का खुलासा किया। सुनील पाटिल(Sunil Patil) ने कबूला कि आर्यन खान (Aryan Khan) को छुड़ाने के लिए रिश्वत की पेशकश हुई थी। साथ ही सुनील पाटिल (Sunil Patil) ने भाजपा कार्यकर्ता और केस के गवाह मनीष भानुशाली (Witness Manish Bhanushali) पर उनके अपहरण करने, पीटने और धमकाने तक के आरोप लगाए।



रविवार देर शाम सुनील पाटिल आर्यन ड्रग्स केस में अपना बयान दर्ज कराने मुंबई पुलिस के विशेष जांच दल के सामने पेश हुए थे। अधिकारियों ने बताया कि पाटिल एक निजी कैब में आजाद मैदान थाने पहुंचे और बाद में दक्षिण मुंबई स्थित एसआईटी कार्यालय गए। उन्होंने कहा कि पाटिल ने रविवार शाम लगभग छह बजकर 15 मिनट पर एसआईटी कार्यालय में प्रवेश किया था।

उधर, सुनील पाटिल ने भाजपा कार्यकर्ता मनीष भानुशाली पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने भानुशाली पर एक होटल में ले जाकर मारपीट करने तक का आरोप लगाया। सुनील पाटिल ने कहा कि भाजपा नेता कैलाश विजयवर्गीय (Kailash Vijayvargiya) के एक करीबी ने मुंबई के तट पर जहाज पर होने वाली कथित ‘रेव पार्टी’ के बारे में गुप्त सूचना दी थी। जिसके बाद एनसीबी ने क्रूज जहाज पर छापा मारा और आर्यन खान को गिरफ्तार किया। सुनील पाटिल ने कहा कि छापेमारी के दौरान किरण गोसावी और भाजपा कार्यकर्ता मनीष भानुशाली भी मौजूद थे।

सुनील पाटिल का नाम शनिवार को आर्यन खान ड्रग्स केस में अचानक तब आया जब महाराष्ट्र भाजपा नेता मोहित काम्बोज ने दावा किया कि पाटिल इस मामले में ‘मास्टरमाइंड’ हैं और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के नेताओं से उनका लिंक है। सुनील पाटिल के अनुसार, क्रूज पार्टी के बारे में गुप्त सूचना नीरज यादव ने दी थी, जो भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय का करीबी है।

बता दें कि 7 अक्टूबर को एक इंटरव्यू में नीरज यादव ने दावा किया था कि उसने मनीष भानुशाली और किरण गोसावी को 2 अक्टूबर को क्रूज पर पार्टी के बारे में सूचित किया था। भोपाल निवासी नीरज यादव के अनुसार, भाजपा कार्यकर्ता मनीष भानुशाली ने तब एनसीबी अधिकारियों को कथित रेव पार्टी के बारे में सूचना दी थी। इस पूरे मामले में अपनी कथित भूमिका पर सुनील पाटिल ने बताया कि वह मनीष भानुशाली को जानता है, लेकिन किरण गोसावी को नहीं जानता।

Share:

  • हिंदू समर्थक समूह ने अभिनेता विजय सेतुपति को लात मारने पर रखा इनाम

    Mon Nov 8 , 2021
    नई दिल्ली। दक्षिण भारत के जाने-माने एक्टर (famous actor of south india) विजय सेतुपति (Vijay Sethupathi) का एक वीडियो उनके फैंस के बीच वायरल हो रहा है. वीडियो में एक व्यक्ति नेशनल अवॉर्ड (Vijay Sethupathi) लेकर लौट रहे विजय और उनकी टीम के ऊपर हमला करता दिख रहा है. विजय सेतुपति ने बाद में इस […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved