img-fluid

US-इस्राइल की ईरान पर स्ट्राइक के कारण दुबई एयरपोर्ट बंद, खाड़ी देशों में फंसे लखनऊ के सवा लाख लोग

March 01, 2026

लखनऊ। ईरान (Iran) पर अमेरिका (America) और इस्राइल (Israel) के हमले के बाद 40 लाख से ज्यादा लखनवी चिंता में हैं। लखनऊ (Lucknow) के सवा लाख से ज्यादा लोग ईरान, ओमान, बहरीन, मस्कट, रियाद, दुबई, रसअलखेमा और शारजाह जैसे खाड़ी देशों (Gulf Countries) में फंसे हैं। सभी वतन वापसी की राह देख रहे हैं लेकिन ईरान का एयरस्पेस बंद होने की वजह से सारी फ्लाइटें कैंसिल हैं। ऐसे में ये लोग लखनवी ट्रैवल एजेंसियों को फोन कर वापसी के लिए मदद की गुहार लगा रहे हैं।

एयरवॉक ट्रैवल एजेंसी के मालिक आतिफ ने बताया कि इस वक्त खाड़ी देशों में लखनऊ के सवा लाख से ज्यादा लोग हैं। लखनऊ एयरपोर्ट से खाड़ी देशों के लिए हर हफ्ते 115 उड़ानें जाती हैं। अब इन फ्लाइटों के रद्द होने से वहां लोग परेशान हैं। लखनऊ के अजीत हैदर दो दिन पहले ही गए थे। हमले के बाद वह परेशान हैं और वापसी की गुहार लगा रहे हैं।


  • हर महीने लखनऊ से 700-800 लोग जियारत के लिए ईरान जाते हैं। ईरान के लिए सीधी फ्लाइट नहीं होने पर लोग दिल्ली और दुबई के रास्ते कनेक्टिंग फ्लाइट के जरिये जाते हैं। खाड़ी देशों में जाने वाले 90 प्रतिशत लोग कामगार हैं जबकि 10 प्रतिशत लोग बतौर पर्यटक जाते हैं।

    लखनऊ के अलावा गोंडा और अंबेडकरनगर के भी कई परिवारों की धड़कने तेज हैं। गोंडा के शास्त्रीनगर तोपखाना मोहल्ले के एक परिवार के कई लोग ईरान में हैं। व्यवसायी शबाहत हुसैन के छोटे भाई फसाहत हुसैन परिवार के साथ ईरान में रहते हैं। अंबेडकरनगर में भी 100 से ज्यादा परिवारों की धड़कन तेज हो गई है। यहां से तमाम लोग रोजी-रोटी से लेकर शिक्षा तक के लिए ईरान के विभिन्न शहरों में रह रहे हैं।

    खाड़ी देश जाने वालीं 17 उड़ानें निरस्त
    शनिवार को दुबई का एयरस्पेस बंद कर दिया गया। इस कारण लखनऊ से दम्माम, मस्कट सहित खाड़ी देशों में सात गंतव्यों के लिए आने-जाने वाली 17 उड़ानें निरस्त कर दी गईं हैं। इसमें इंडिगो की उड़ानें सबसे ज्यादा प्रभावित हुईं हैं।

    लखनऊ से दम्माम जाने वाली इंडिगो की उड़ान संख्या 6ई-097, कनेक्टिंग उड़ान 6ई-083, 6ई-081, 6ई-082, 6ई-084 निरस्त की गई। दम्माम से लखनऊ आने वाली इंडिगो की 6ई-098 शनिवार को निरस्त हुई जो रविवार को भी निरस्त रहेगी।

    एअर इंडिया की एआई-2250, लखनऊ से रियाद जाने वाली इंडिगो की उड़ान 6ई-053, 6ई-071, रियाद से लखनऊ आने वाली इंडिगो की उड़ान संख्या 6ई-054, 6ई-072 भी निरस्त रहीं। लखनऊ से मस्कट जाने वाली इंडिगो की कनेक्टिंग उड़ान 6ई-1267 तथा लखनऊ से रसअलखैमा जाने और आने वाली इंडिगो की कनेक्टिंग उड़ानें 6ई-1491 एवं 6ई-1492 निरस्त रहीं। लखनऊ से शारजाह जाने और आने वाली इंडिगो की 6ई-1423, 6ई-1424, 6ई-1422 निरस्त कर दी गईं।

    इसके अलावा शनिवार को अमौसी एयरपोर्ट से किशनगढ़ व झारसुगड़ा के बीच चलने वाली स्टार एयर की चार उड़ानों को परिचालन संबंधी समस्या के कारण निरस्त किया गया। लखनऊ से किशनगढ़ की एस5-223, लखनऊ से झारसुगड़ा की एस5-229, झारसुगड़ा से लखनऊ की एस5-228 एवं किशनगढ़ से लखनऊ की एस5-222 निरस्त रही।

    Share:

  • जम्मू : चिनाब नदी में मिली प्राचीन पांडवकालीन कलाकृतियां होंगी संरक्षित, नंदी और गजराज की हैं आकृतियां

    Sun Mar 1 , 2026
    जम्मू। हजारों वर्ष पुरानी सभ्यता की साक्षी मानी जाने वाली चिनाब नदी (Chenab River) के तट से डोडा जिले (Doda district)में एक महत्वपूर्ण पुरातात्विक अवशेष सामने आया है। डोडा-किश्तवाड़ मार्ग पर महाला तहसील के अंतर्गत प्रेमनगर क्षेत्र में नदी से निकली चट्टानों पर नंदी और गजराज (Nandi and elephant) की उकेरी गई कलाकृतियां (artwork) मिली […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved