img-fluid

असम में भारी बारिश से दुधनै नदी का तटबंध टूटा, जनजीवन अस्त-व्यस्त

May 17, 2022

ग्वालपारा । असम (Assam) के लगभग 20 से अधिक जिले इस समय बाढ़ की चपेट में आ गये हैं। इस कड़ी में ग्वालपाड़ा जिले में भी बाढ़ के चलते जनजीवन अस्त-व्यस्त (messy) हो गया है। असम और मेघालय में भारी बारिश के कारण मंगलवार को दोपहर बाद दुधनै नदी पर बना तटबंध टूट गया, जिसके चलते एक बड़े हिस्से में पानी भर गया है। ऊपरतोला में तटबंध टूटने के चलते तेजी के साथ पानी रिहायशी इलाकों में प्रवेश कर गया है। कई इलाके जलमग्न हो गए हैं। लोग काफी भयभीत हो गये हैं।

असम राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (disaster management authority) की ओर से सोमवार की रात को जारी आंकड़ों के अनुसार इस वर्ष की पहली बाढ़ से राज्य के 20 जिले प्रभावित हुए हैं। इसके चलते 1 लाख 97 हजार 248 लोग प्रभावित हुए हैं। बाढ़ और भूस्खलन की घटनाओं में राज्य में अब तक पांच लोगों की जान जा चुकी है।



असम राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के अनुसार राज्य के छह जिलों के 94 गांवों में कुल 24,681 लोग प्रभावित हुए हैं। बाढ़ प्रभावित जिलों में बजाली, बाक्सा, बिश्वनाथ, कछार, चराइदेव, दरंग, धेमाजी, डिब्रूगढ़, डिमा-हसाओ, होजाई, कामरूप, कार्बी आंगलोंग वेस्ट, कोकराझार, लखीमपुर, माजुली, नगांव, नलबाड़ी, शोणितपुर, तामुलपुर, उदालगुड़ी शामिल हैं।

बाढ़ प्रभावित जिलों में 16645.61 हेक्टेयर फसल भूमि भी जलमग्न हो गई है। अकेले कछार जिले में 51357 से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं। सेना, अर्धसैनिक बल, एसडीआरएफ, अग्निशमन (Fire Fighting) और आपातकालीन सेवाओं ने कछार जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्र के 2623 लोग राहत शिविर में रहने के मजबूर हुए हैं। भीषण भूस्खलन से डिमा हसाउ जिले में बेहद गंभीर स्थिति पैदा हो गई है। जिले में रेल और सड़क (rail and road) सेवा पूरी तरह से बंद हो गई है।

Share:

  • ISI के पूर्व प्रमुख ने की इस आतंकी संगठन से मुलाकात, मीडिया रिपोर्ट में खुलासा

    Tue May 17 , 2022
    डेस्क: इंटर-सर्विसेज इंटेलिजेंस (ISI) के पूर्व निदेशक लेफ्टिनेंट जनरल फैज हमीद के नेतृत्व में एक पाकिस्तानी प्रतिनिधिमंडल ने काबुल का दौरा किया और कथित तौर पर तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (TTP) आतंकवादी समूह के प्रतिनिधियों के साथ बातचीत की. एक मीडिया रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई. नहीं हुई आधिकारिक पुष्टि द एक्सप्रेस ट्रिब्यून की रिपोर्ट के […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved