जीवनशैली स्‍वास्‍थ्‍य

पानी में अमोनिया होने के कारण पड़ सकता है स्‍वास्‍थ्‍य पर ये दुष्‍प्रभाव

दिल्ली जल बोर्ड ने एक अधिसूचना जारी कर कहा है कि यमुना नदी में अमोनिया स्तर बढ़ने की वजह से राजधानी के कई इलाकों में जल आपूर्ति सेवा प्रभावित होगी। इसके लिए प्रभावित क्षेत्रों के लोगों को जल भंडारण की सलाह दी गई है। इससे आम जनजीवन पर प्रतिकूल असर पड़ा है। अमोनिया एक गैस है जो रासायनिक उत्पादों और उर्वरकों में पाई जाती है। मानव शरीर में भी अमोनिया पाया जाता है, लेकिन इसका स्तर निम्न होता है। विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO)की मानें तो अमोनिया और अमोनियम लवण का उपयोग घटकों को साफ करने और खाद्य योजक के रूप में किया जाता है। जबकि अमोनियम क्लोराइड का उपयोग मूत्रवर्धक (मूत्रवध॔क औषधि) के रूप में किया जाता है।
अमोनिया-युक्त पानी पीना कितना खतरनाक है

विशेषज्ञों की मानें तो शुद्ध और साफ़ पानी में अमोनिया नहीं पाया जाता है। पानी में अमोनिया होने के कारण हैं। इनमें जीवाश्म ईंधन जलाना, डाई यूनिट, डिस्टिलरी और अन्य फैक्ट्रियां, सीवेज प्रमुख हैं। अमोनिया का उपयोग एक औद्योगिक रसायन के रूप में किया जाता है। यह औद्योगिक अपशिष्टों से होकर जमीन या जल स्रोतों के माध्यम से लोगों तक पहुंचता है।

ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड्स की मानें तो पानी में अमोनिया की मात्रा 0.5 पीपीएम से अधिक नहीं होनी चाहिए। अगर पानी में इसका स्तर बढ़ता है, तो पानी पीने योग्य नहीं रह जाता है। इससे सेहत पर बुरा असर पड़ता है। आमतौर पर मानव मूत्र के जरिए अमोनिया उत्सर्जित करता है, क्योंकि जब प्रोटीन ठोस अवस्था से टूटकर यौगिक में बदलता है, तो यह यूरिन के माध्यम से बाहर निकलता है। हालांकि, अमोनिया कैंसरकारी नहीं है। इसके बावजूद अमोनिया से सेहत पर बुरा असर पड़ता है। अगर पानी में अमोनिया का स्तर 1 पीपीएम से कम होता है, तो यह मछली और अन्य जल जीवों के खतरनाक साबित होता है।

पानी में अमोनिया स्तर कैसे मापें

-पानी का स्वाद बेकार हो जाता है।

-पानी से बदबू आना।

-पानी में छोटे-छोटे दूषित कण होना।

-पानी में क्लोरीन का निम्न स्तर होना।

-पानी में पीएच का कम होना।

अमोनिया के नुकसान

अमोनिया युक्त पानी पीने से बुखार, खांसी, छाती में दर्द, जी मिचलाना, उल्टी, सिर चकराना, गंभीर पेट दर्द, सांस लेने मे तकलीफ, होंठ में सूजन, चलने में कठिनाई, बेचैनी और अस्थायी अंधापन की शिकायत हो सकती है।

नोट: उपरोक्‍त दी गई जानकारी और सुझाव सामान्य जानकारी के लिए हैं। इन्हें किसी डॉक्टर या मेडिकल प्रोफेशनल की सलाह के तौर पर नहीं लें। बीमारी या संक्रमण के लक्षणों की स्थिति में डॉक्टर की सलाह जरूर लें।

Share:

Next Post

बसपा की सभाओं में उमड़ती भीड़ से बढ़ी बेचैनी

Sun Nov 1 , 2020
भोपाल। मध्य प्रदेश के 28 विधासभा क्षेत्र में हो रहे उपचुनाव के अंतिम दौर में राजनीतिक परिदृश्य बदलता दिख रहा है। ग्वालियर-चंबल संभाग में बहुजन समाज पार्टी के नेता उत्साहित हैं। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष रमाकांत पिप्पल और राष्ट्रीय कोआर्डिनेटर रामजी गौतम की सभाओं में उमड़ रही भीड़ से पार्टी नेता मान रहे हैं कि […]