img-fluid

Vitamin B12 की कमी से शरीर हो जाता है बेजान, जानिए लक्षण

August 25, 2025

इंदौर। विटामिन बी 12 (Vitamin B12) शरीर के कई कामकाज में जरूरी भूमिका निभाता है। यह स्वास्थ्य (Health) के लिए इतना जरूरी है कि इसकी कमी से कई गंभीर स्वास्थ्य समस्याएं हो सकती हैं। अगर आपको हर दिन थकान या कमजोरी रहती तो इसका मतलब शरीर में विटामिन 12 की कमी हो सकती है। ये एक ऐसा विटामिन है जिसकी कमी मांसपेशियों से हड्डियों तक को प्रभावित कर सकती है। इसकी कमी होने पर शरीर में तरह-तरह के बदलाव दिखते हैं, अगर इन्हें समझ लिया जाए तो इस विटामिन की भी पूर्ती करके सभी से निपटा जा सकता है।


  • विटामिन बी12 की कमी के लक्षण क्या हैं?
    विटामिन बी12 की कमी से शारीरिक, नसों से संबंधी और मनोवैज्ञानिक लक्षण हो सकते हैं। विटामिन बी12 की कमी के लक्षण धीरे-धीरे विकसित हो सकते हैं और समय के साथ खराब होते जाते हैं। कुछ लोगों के शरीर में विटामिन बी12 का लेवल कम होने के बावजूद उनमें कोई लक्षण नहीं होता। जबकि विटामिन बी12 की कमी के सामान्य शारीरिक लक्षणों में-

    – बहुत ज्यादा थकान या कमजोरी महसूस होना।
    – मतली, उल्टी या दस्त का होना।
    – हमेशा की तरह भूख न लगना।
    – वजन घटना।
    – मुंह या जीभ में दर्द होना।
    – पीली स्किन।

    विटामिन बी12 की कमी होने पर न्यूरोलॉजिकल लक्षण भी दिख सकते हैं जैसे
    – आपके हाथों और पैरों में सुन्नता या झुनझुनी।
    – नजरों की समस्या।
    – चीजों को याद रखने में मुश्किल होना या आसानी से भ्रमित हो जाना।
    – चलने या बोलने में मुश्किल।

    वहीं विटामिन बी12 की कमी के मनोवैज्ञानिक लक्षणों में उदास महसूस करना, चिड़चिड़ापन महसूस होना, अपने महसूस करने और व्यवहार करने के तरीके में बदलाव का होना शामिल है।

    Share:

  • ज़्यादा दूध पीना सेहत के लिए हो सकता है हानिकारक, जानिए 10 साइड इफेक्ट्स

    Mon Aug 25 , 2025
    नई दिल्‍ली। बचपन से ही बच्चों को दूध (Milk) पिलाया जाता है ताकि बड़े होकर हड्डियां, दांत और पूरा शरीर स्वस्थ और मजबूत बने. दूध पीना सेहत के लिए बेहद जरूरी और फायदेमंद है. यह हेल्दी ड्रिंक हर किसी की डाइट में शामिल होना चाहिए. लेकिन, कई बार चीजों के अधिक सेवन से कुछ साइड […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved