
इंदौर (Indore)। जवाहर टेकरी स्थित लुनिया मोहल्ला में कल रात पत्नी से विवाद के बाद एक ड्राइवर ने घर में साड़ी से फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। पुलिस चंदन नगर ने बताया कि लुनिया मोहल्ला निवासी शेखर पिता फूलसिंह चौहान की रात को पत्नी से किसी बात को लेकर कहासुनी हुई थी। इसके बाद उसने कमरे में जाकर फांसी लगा ली। बाद में पत्नी ने जाकर देखा तो वो फंदे पर लटका मिला।
उसे तत्काल जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। चंदन नगर पुलिस ने बताया कि मृतक के तीन बच्चे हैं। हालांकि आत्महत्या के पीछे की असल कहानी सामने नहीं आई है। पुलिस जांच कर रही है। उधर, खजराना के राजीव नगर में 29 वर्षीय मनीष पिता अशोक ने फांसी लगाकर जीवनलीला समाप्त कर ली। आत्महत्या का स्पष्ट कारण ज्ञात नहीं हो पाया है। खजराना पुलिस मामले की जांच कर रही है।

©2026 Agnibaan , All Rights Reserved