
भोपाल। अक्सर संघ की कार्यप्रणाली को लेकर बयान देने वाले पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह (Digvijay Singh) ने संघ एवं केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह (Union and Union Home Minister Amit Shah) की जमकर तारीफ की है। उनकी नर्मदा यात्रा पर लिखी गई पुस्तक ‘नर्मदा पथिक’ (Narmada Pathik) के विमाचन कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि नर्मदा परिक्रमा के दौरान अमित शाह का सहयोग मिला। उन्होंने गुजरात के जंगल में मेरे रहने-खाने की व्यवस्था की। वन विभाग के अधिकारियों को उनके निर्देश थे कि मेरी यात्रा में विघ्न नहीं आना चाहिए, हालांकि मेरी आमने-सामने मुलाकात नहीं हुई, लेकिन मैंने अमित शाह (Amit Shah) को इसके लिए धन्यवाद पहुंचाया था। राजनीतिक सामंजस्य का ये प्रमाण है, जिसे हम कभी-कभी भूल जाते हैं।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved