img-fluid

Earthquake: 7.1 तीव्रता के भूकंप से जापान में तबाही का मंजर, 13 की मौत

July 29, 2026

नई दिल्ली. जापान (Japan) के दक्षिणी मुख्य द्वीप क्यूशू (main island of Kyushu) में मंगलवार को आए 7.1 तीव्रता (7.1 magnitude) के शक्तिशाली भूकंप (Earthquake) ने भारी तबाही मचा दी. जापान की प्रधानमंत्री सनाए ताकाइची ने बताया कि इस आपदा में अब तक 13 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि कई लोग घायल हैं और कई अब भी लापता हैं. प्रभावित इलाकों में बड़े पैमाने पर राहत और बचाव अभियान जारी है.

भूकंप के सबसे ज्यादा असर वाले कुमामोतो प्रांत के काशिमा टाउन में स्थित एयॉन मॉल की दूसरी मंजिल ढह गई. शुरुआती जानकारी के मुताबिक गैस रिसाव के बाद हुए विस्फोट से यह हादसा हुआ. मलबे से चार लोगों को घायल अवस्था में बाहर निकाला गया, जबकि कई लोगों के फंसे होने की आशंका है. राहत दल लगातार मलबा हटाने में जुटे हैं.


  • यात्सुशिरो स्थित निप्पॉन पेपर इंडस्ट्रीज की फैक्ट्री में एक विशाल चिमनी गिरने से कई कर्मचारी मलबे में दब गए. अधिकारियों के मुताबिक, यहां भी रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है. पूरे कुमामोतो और आसपास के इलाकों में 2.6 लाख से ज्यादा लोगों को एहतियातन सुरक्षित स्थानों पर जाने की सलाह दी गई है.

    सुनामी का अलर्ट जापान के मौसम विभाग ने वापस लिया
    भूकंप के बाद सुनामी की चेतावनी भी जारी की गई थी, लेकिन हालात का आकलन करने के बाद जापान मौसम विज्ञान एजेंसी ने करीब दो घंटे के भीतर इसे वापस ले लिया. हालांकि, एजेंसी ने लोगों से अगले दो से तीन दिनों तक आफ्टरशॉक की आशंका को देखते हुए सतर्क रहने की अपील की है.

    प्रधानमंत्री सना ताकाइची ने बताया कि कई सड़कों, पुलों और इमारतों को नुकसान पहुंचा है. कुछ इलाकों में बिजली गुल होने और आग लगने की भी खबरें हैं. हालांकि, आसपास स्थित तीन परमाणु ऊर्जा संयंत्रों में किसी तरह की गड़बड़ी नहीं मिली है.

    कार कंपनियों ने रोका अपना संचालन
    भूकंप का असर उद्योग और परिवहन सेवाओं पर भी पड़ा है. टोयोटा, होंडा और निप्पॉन पेपर ने अपने कई प्लांट्स का संचालन अस्थायी रूप से रोक दिया है. क्यूशू में शिंकानसेन बुलेट ट्रेन और स्थानीय रेल सेवाएं सुरक्षा जांच के लिए रोक दी गई हैं, जबकि कुमामोतो एयरपोर्ट का रनवे भी बंद कर दिया गया है. जापान के रक्षा मंत्रालय ने हालात का जायजा लेने और राहत कार्यों में मदद के लिए सैन्य विमान भी तैनात किए हैं.

    Share:

  • MSP पर 100% मूंग खरीदी की मांग को लेकर भोपाल पहुंचे किसान, सड़क पर बनाई दाल-बाटी, CM आवास जाने पर अड़े

    Wed Jul 29 , 2026
    भोपाल। मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) में मूंग की फसल (Moong crop) की न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) पर शत-प्रतिशत खरीदी की मांग को लेकर किसानों (Farmers) का आंदोलन तेज हो गया है। नर्मदापुरम, हरदा, सीहोर, रायसेन, विदिशा सहित मालवा और नर्मदापुरम संभाग के 19 किसान संगठनों के बैनर तले हजारों किसान भोपाल पहुंच गए हैं। प्रदर्शनकारी […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved