img-fluid

अर्थव्‍यस्‍था में भारत 2050 तक दुनिया में दूसरे नंबर पर होगा: अडाणी

September 29, 2020

– जीडीपी में गिरावट पर संकीर्ण सोच को खारिज करते हुए कहा- देश की बुनियाद मजबूत

नई दिल्‍ली। देश के दिग्‍गज उद्योगपति गौतम अडाणी ने सकल घरेलू उत्‍पाद (जीडीपी) में गिरावट पर संकीर्ण सोच को खारिज करते हुए कहा कि देश की बुनियाद मजबूत है। उन्‍होंने कहा कि भारत 2050 तक दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी अर्थव्‍यस्‍था होगा। अडाणी ने ये भी कहा कि भारत व्यापार अवसरों के मामले में विश्‍व के अन्य समकक्ष देशों के मुकाबले बेहतर स्थिति में है।

अडाणी समूह के चेयमैन ने जेपी मोर्गन इंडिया समिट में कहा कि आत्मनिर्भर भारत अभियान कार्यक्रम पासा पलटने वाला साबित होगा। उन्होंने कहा कि ‘मैं बिना झिझक यह कहना चाहूंगा कि मेरे विचार से अगले तीन दशकों में भारत दुनिया के लिए व्यापार के लिहाज से सबसे बड़ा अवसर होगा।’ अडाणी ने कहा कि भारत की भू-रणनीतिक स्थिति और बड़ा बाजार उसे अपने समकक्ष देशों के मुकाबले बेहतर बनाता है। उन्होंने कहा कि कोरोना महामारी से हटकर भारत में अवसर तेजी से बढ़ेंगे।

अडाणी ने कहा कि साल 1990 में वैश्विक जीडीपी 38 हजार अरब डॉलर था, जबकि आज 30 साल बाद यह आंकड़ा 90 हजार अरब डॉलर है। अगले तीस साल में यानी 2050 में जीडीपी 1,70,000 अरब डॉलर हो जाने का अनुमान है। ऐसे में उस वक्‍त तक भारत दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था होगा।

उल्‍लेखनीय है कि देश की आर्थिक विकास दर में चालू वित्त वर्ष की अप्रैल-जून तिमाही में 23.9 फीसदी की गिरावट आई है। इसकी मुख्‍य वजह कोरोना संकट और देशव्‍यापी लॉकडाउन है। पूरे वित्त वर्ष 2020-21 में 4 दशकों में पहली बार अर्थव्यवस्था में गिरावट का अनुमान है। (एजेंसी, हि.स.)

Share:

  • दिल्ली सरकार ने खड़ा कर दिया छात्रों की शिक्षा पर संकट : गुप्ता

    Tue Sep 29 , 2020
    नई दिल्ली। दिल्ली भाजपा अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर तंज कसते हुए कहा कि केजरीवाल सरकार चुनाव से पहले दिल्ली वालों का मसीहा बनने की कोशिश कर रही थी। लेकिन अब उन्हें उनके हाल पर ही छोड़ दिया है। उन्होंने कहा कि दिल्ली के सरकारी स्कूलों में 10वीं व 12वीं कक्षा में […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved