
नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल में चुनाव (Elections in West Bengal) के लिए कुछ ही दिन बचे हैं। इससे पहले टीएमसी को बड़ा झटका लगा है। टीएमसी के लिए काम करने वाली I-PAC कंपनी के ठिकानों पर प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने रेड मारी है। ईडी ने दिल्ली, बंगलौर से लेकर हैदराबाद में कंपनी के ऑफिसों में छापेमारी की। चुनाव से पहले इसे ममता सरकार के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है।
ईडी ने I-PAC के ठिकानों पर तलाशी ली है, जिसमें दिल्ली, बंगलूरू और हैदराबाद शामिल हैं। अधिकारियों के अनुसार, राजनीतिक परामर्श फर्म के कुछ अधिकारियों से जुड़े परिसरों पर नए सिरे से तलाशी अभियान चलाया गया है। पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव की सरगर्मियों के बीच ईडी की कार्रवाई से राजनीतिक हंगामा होने की संभावना है। पिछली बार ईडी के अफसर कोलकाता में आई-पैक के ठिकाने पर तलाशी लेने पहुंचे थे, तो मुख्यमंत्री ममता बनर्जी खुद वहां पहुंच गई थीं।
बता दें कि पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव 23 और 29 अप्रैल को दो चरणों में आयोजित किए जाएंगे, जिसमें 294 सीटों के लिए मतदान होगा। परिणाम 4 मई को घोषित किए जाएंगे। तृणमूल कांग्रेस और भारतीय जनता पार्टी के बीच मुख्य मुकाबला है, जबकि कांग्रेस भी चुनाव में हिस्सा ले रही है। चुनाव आयोग ने निष्पक्ष और शांतिपूर्ण चुनाव सुनिश्चित करने के लिए कड़े निर्देश जारी किए हैं, और पुलिस प्रशासन को अपनी निगरानी बढ़ाने का आदेश दिया है। ममता बनर्जी ने अपनी जान को खतरा बताया है, जिससे चुनावी माहौल गरम हो गया है।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved