img-fluid

Eid-ul-Adha 2020: दिल्ली की जामा मस्जिद में उमड़ी भीड़

August 01, 2020

नई दिल्ली। त्याग और समर्पण का पर्व ईद-उल-अजहा आज पूरे देश में धूमधाम के साथ मनाया जा रहा है। कई लोगों ने अपने-अपने घर पर तो कई लोगों ने मस्जिद जाकर नमाज अदा की। इसी बीच दिल्ली की जामा मस्जिद में आज सुबह से ही नमाजियों की भीड़ जुटनी शुरू हो गई। लोगों ने जामा मस्जिद में ईद-उल-अजहा की नमाज अदा की। कोरोना वायरस के चलते इस दौरान लोगों ने सोशल डिस्टेंसिंग का भी पालन किया। लोग दूरी बनाकर नमाज पढ़ते हुए दिखे।
जानकारी के मुताबिक, कोरोना वायरस को देखते हुए जामा मस्जिद के पास काफी एहतियात बरती गई। पुलिस ने जामा मस्जिद में प्रवेश करने से पहले ही गेट के बाहर हर नमाजियों की स्क्रीनिंग की। शरीर का तापमान सामान्य रहने के बाद मस्जिद में जाने की इजाजत दी जा रही थी। इस दौरान स्क्रीनिंग कराने के लिए भी लोग सोशल टिस्डेंसिंग का पालन करते हुए लाइन में खड़े थे।
वहीं, केंद्रीय मंत्री और बीजेपी नेता मुख्तार अब्बास नकवी ने ईद-उल-अजहा की नमाज अपने घर पर ही अदा की। इस मौके पर उन्होंने बकरीद ईद-उल-अजहा की सभी देशवासियों को बहुत-बहुत शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि जिस तरह का कोरोना संकट आज पूरी दुनिया के सामने है उसकी वजह से इबादत तो हो रही है, लेकिन हिफाजत के साथ और इस इबादत में जुनून और जज़्बे में कमी नहीं है।
हाल ही में देश में मुसलमानों के प्रमुख संगठन जमीयत उलेमा-ए-हिंद ने कोरोना वायरस महामारी के मद्देनजर मुस्लिम समुदाय से ईद-उल-अज़हा पर स्वास्थ्य मंत्रालय के सभी दिशा-निर्देशों का पालन करने की अपील की थी। जमीयत के अध्यक्ष मौलाना अरशद मदनी ने कहा था कि कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों के मद्देनजर मुसलमानों को सलाह दी जाती है कि एक दूसरे से उचित दूरी बनाकर और स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा समय-समय पर जारी दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए मस्जिद या घर पर ईद-उल-अज़हा की नमाज अदा करें।

 

Share:

  • कमलनाथ पर भाजपा का तंज- अब याद आए राम

    Sat Aug 1 , 2020
    अयोध्या में राम मंदिरः कमलनाथ की बधाई पर गरमाई सियासत असदुद्दीन ओवैसी ने कहा-‘ज़ालिम! दिल की बात जुबां पर आ ही गई’ भोपाल। मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने अयोध्या में राम मंदिर के निर्माण पर बधाई दी तो प्रदेश की राजनीति में गरमाहट आने लगी है। कमलनाथ ने शुक्रवार को एक वीडियो जारी […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved