img-fluid

MP के 11 नेताओं पर चुनाव आयोग का सख्त एक्शन, 3 साल तक नहीं लड़ पाएंगे चुनाव

April 18, 2022

भोपाल: चुनाव आयोग ने मध्यप्रदेश के 11 नेताओं पर आगामी लोकसभा और विधानसभा चुनाव लड़ने पर रोक लगा दी है. दरअसल इन नेताओं ने पिछले विधानसभा चुनाव में हुए खर्च की जानकारी निर्वाचन आयोग को नहीं दी थी. जिसके बाद चुनाव आयोग ने इन नेताओं के अगले 3 साल तक चुनाव लड़ने पर रोक लगा दी है.

बता दें कि चुनाव आयोग ने जिन नेताओं के अगले 3 साल चुनाव लड़ने पर रोक लगाई है, उनमें आम आदमी पार्टी, सपाक्स और निर्दलीय प्रत्याशी शामिल हैं. दरअसल चुनाव के बाद 30 दिन के भीतर प्रत्याशियों को चुनाव में हुए खर्च का ब्यौरा चुनाव आयोग को देना होता है लेकिन 11 प्रत्याशियों ने चुनाव आयोग को यह जानकारी नहीं दी थी.


  • इसके बाद आयोग की तरफ से इन प्रत्याशियों को नोटिस जारी किया गया लेकिन नोटिस के बावजूद इन नेताओं ने चुनाव खर्च का ब्यौरा नहीं दिया. ऐसे में आयोग ने सख्त रुख अपनाते हुए इन नेताओं पर प्रतिबंध लगा दिया है. प्रतिबंध के मुताबिक आदेश की तारीख से लेकर अगले 3 साल तक ये नेता विधानसभा या लोकसभा का चुनाव नहीं लड़ पाएंगे.

    जिन नेताओं पर प्रतिबंध लगाए गए हैं, उनमें करेरा से अर्जुन लाल, सतना से रामोराम गुप्ता, राजेंद्र कुमार वर्मा, श्याम अहिरवार, शशांक सिंह, मेहर से शिवम पांडे, देवतालाब से गौरीशंकर साकेत और खुरई निर्वाचन क्षेत्र से अनिल चौबे, नरेंद्र सिंह, भगवान सिंह, राजेश और राधे का नाम शामिल है. अब ये नेता अगले 3 वर्ष के लिए चुनाव लड़ने के लिए अयोग्य घोषित कर दिए गए हैं.

    Share:

  • पटना के गंगा तट पर हो रही प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी, रविवार को सैकड़ों छात्र देते हैं टेस्ट

    Mon Apr 18 , 2022
    पटना । बिहार (Bihar) की राजधानी पटना (Capital Patna) में प्रतियोगिता परीक्षा (Competitive Examination) खास कर रेलवे भर्ती बोर्ड की प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी (Preparation) करने वाले छात्रों (Students) का नया ठिकाना गंगा तट (Banks of the Ganges) बन गया है, जहां प्रतिदिन सैकड़ों छात्र (Hundreds of Students) साथ में पढ़ाई (Study) करते हैं और […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved