अशोकनगर। जिले में होने जा रहे दो उपचुनाव अशोकनगर और मुंगावली में नेताओं के केन्द्र बिंदु बनने जा रहे हैं। चुनाव घोषणा के बाद कांग्रेस की ओर से सोमवार को पहली जनसभा अशोकनगर आरक्षित विधानसभा क्षेत्र में होने जा रही है। इस जनसभा को कांग्रेस प्रत्याशी आशा दोहरे के समर्थन में कोई नेता नहीं बल्कि प्रदेश के चर्चित कम्प्यूटर बाबा संबोधित करने जा रहे हैं। शहर कांग्रेस अध्यक्ष रीतेश जैन ने बताया कि सोमवार को शाम 7 बजे के करीब कम्प्यूटर बाबा स्थानीय तुलसी पार्क चौराहे पर सभा को संबोधित करेंगे।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved