विदेश व्‍यापार

एलन मस्क को फिर मिला दुनिया के सबसे बड़े अरबपति का ताज

वाशिंगटन। दुनिया के सबसे बड़े अरबपति (World’s Biggest Billionaire) का ताज एलन मस्क (Elon Musk) को वापस मिल गया है। फोर्ब्स रियल टाइम बिलेनियर्स (Forbes Real Time Billionaires) की लिस्ट में ट्विटर के मालिक और टेस्ला के सीईओ (Twitter owner and Tesla CEO) एलन मस्क (Elon Musk) से यह ताज फ्रांस के 73 वर्षीय अरबपति बर्नार्ड अरनॉल्ट (73-year-old French billionaire Bernard Arnault) ने छीन ली थी, लेकिन एक बार फिर एलन मस्क फोर्ब्स रियल टाइम बिलेनियर लिस्ट में नंबर वन पोजीशन पर पहुंच गए हैं। हालांकि, यहां इनकी पोजीशन अब कमजोर हो गई है।

 


लग्जरी ब्रांड लुइस वुइटन की मूल कंपनी एलवीएमएच के मालिक बर्नार्ड अरनॉल्ट से अब मस्क को कड़ी चुनौती मिल रही है। एलन मस्क के पास 185.4 अरब डॉलर की कुल संपत्ति है तो अर्नॉल्ट के पास 184.7 अरब डॉलर का नेटवर्थ है। इस लिहाज से दोनों अरबपतियों के नेटवर्थ में मामूली फासला है।

 

ब्लूमबर्ग बिलेनियर इंडेक्स में बड़ा है फासला
वहीं अगर ब्लूमबर्ग बिलेनियर इंडेक्स की बात करें तो एलन मस्क और बर्नार्ड अर्नाल्ट की संपत्ति में 5 अरब डॉलर का फासला है। यहां, एलन मस्क 171 अरब डॉलर के साथ पहले, बर्नार्ड अर्नाल्ट 166 अरब डॉलर के साथ दूसरे, गौतम अडानी 127 अरब डॉलर के साथ तीसरे, बिलगेट्स 113 अरब डॉलर के साथ चौथे और 112 अरब डॉलर के साथ जेफ बेजोस पांचवें स्थान पर हैं। मुकेश अंबानी 90.9 अरब डॉलर के साथ 8वें स्थान पर बने हुए हैं।

Share:

Next Post

मिशन 2024 की तैयारीः BJP कई राज्यों में कर सकती है संगठनात्मक बदलाव

Thu Dec 8 , 2022
नई दिल्ली। लोकसभा चुनावों (Lok Sabha elections) की बड़ी तैयारी (Big preparations) में जुटी भाजपा (BJP) कई राज्यों में संगठनात्मक बदलाव कर सकती है। लोकसभा चुनाव तक जिन राज्यों में चुनाव नहीं हैं वहां पर अगले साल की शुरुआत में ही परिवर्तन हो सकते हैं और जहां अगले साल के आखिर में चुनाव होने हैं […]