खेल मध्‍यप्रदेश

जिला खेल अधिकारी राजपूत एवं मकसूदा मिर्जा को दी गई विदाई

भोपाल। खेल और युवा कल्याण संचालनालय टी.टी. नगर स्टेडियम भोपाल (TT Nagar Stadium Bhopal) में आज जिला खेल अधिकारी जबलपुर संतोष राजपूत (Santosh Rajput) एवं जिला खेल अधिकारी सिवनी श्रीमती मकसूदा मिर्जा को सेवा निवृत होने पर भावपूर्ण विदाई दी गई। संचालक खेल और युवा कल्याण पवन जैन ने दोनों अधिकारियों को पुष्पगुच्छ, शाल, श्रीफल एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।



उल्लेखनीय है कि संतोष सिंह राजपूत ने 30 अगस्त, 1983 को गुना से तथा श्रीमति मकसूदा मिर्जा ने 1 सितंबर, 1983 को सिवनी में जिला खेल अधिकारी के पद से शासकीय सेवा की शुरुआत की।

सेवाकाल में बनाए रिश्ते टूटते नहीं

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए खेल संचालक पवन जैन ने कहा कि अधिकारी-कर्मचारी का स्थानांतरण और रिटायरमेंट एक शासकीय प्रक्रिया है, जिससे प्रत्येक शासकीय सेवक को रूबरू होना पड़ता है। उन्होंने  कहा कि सेवानिवृत्त हो जाने से शासकीय सेवा में बने रिश्ते न टूटते हैं न छूटते हैं। श्री जैन ने दोनों अधिकारियों को सुखद और दीर्घायु जीवन के लिए अपनी शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यहां से आप मधुर स्मृतियां लेकर जाएं। कार्यक्रम को संयुक्त संचालक द्वय डॉ. विनोद प्रधान और बी.एस. यादव, जिला खेल अधिकारी जोंस चाको ने भी संबोधित किया और श्री राजपूत एवं श्रीमती मिर्जा द्वारा किए गए उत्कृष्ट कार्यों का उल्लेख करते हुए कई संस्मरण सुनाए और दोनों अधिकारियों के उज्जवल भविष्य की कामना की।

अपने सम्मान के प्रत्युत्तर में दोनों अधिकारियों ने विभाग द्वारा प्राप्त सहयोग के लिए सभी का आभार व्यक्त किया।  कार्यक्रम में खेल संचालनालय के अन्य अधिकारी और विभिन्न जिलों से ऑनलाइन जुड़े जिला खेल अधिकारियों तथा कार्यक्रम में उपस्थित हॉकी अकादमी के मुख्य प्रशिक्षक अर्जुन एवं द्रोणाचार्य अवॉर्डी श्री राजिंदर सिंह, हॉकी प्रशिक्षक ओलंपियन श्री समीर दाद, सेलिंग के मुख्य प्रशिक्षक अर्जुन अवॉर्डी जी एल यादव, घुड़सवारी अकादमी के मुख्य प्रशिक्षक कैप्टन भागीरथ, कयाकिंग केनोइंग के मुख्य प्रशिक्षक कैप्टन पीजूष बरोई, फेसिंग अकादमी के प्रशिक्षक श्री विजय सिंह, जूडो प्रशिक्षक श्रीमति कमला रावत सहित अन्य प्रशिक्षको ने भी सेवानिवृत्त दोनों अधिकारियों को उनके दीर्घायु एवं सुखमय जीवन के लिए शुभकामनाएं दी। कार्यक्रम का संचालन जिला खेल अधिकारी रायसेन जलज चतुर्वेदी ने किया।

Share:

Next Post

सम्मान के साथ हुआ जवान प्रेम नारायण वर्मा का अंतिम संस्कार

Mon Jul 12 , 2021
सीहोर। भारतीय सेना के जवान प्रेम नारायण वर्मा (Indian Army Jawan Prem Narayan Verma) का रविवार को उनके पैतृक ग्राम मोहाली (Ancestral Village Mohali) में पूरे सैनिक सम्मान के साथ अंत्येष्टि की गई। जनप्रतिनिधि, अधिकारी और बड़ी संख्या में लोग अंतिम यात्रा में शामिल हुए और अश्रुपूरित श्रद्वांजलि अर्पित की। जवान प्रेम नारायण सेना के […]