img-fluid

भावुक कहानी : सगाई के दौरान पिता की हार्ट अटैक से मौत, फिर लाश के सामने बेटे के सात फेरे

March 11, 2025

चेन्नै। तमिलनाडु के कृष्णगिरि जिले (Krishnagiri district of Tamil Nadu) के मथुर के पास रविवार शाम एक दिल दहला देने वाली घटना घटी। एक 60 वर्षीय व्यक्ति की अपने बड़े बेटे की सगाई के दौरान ही मौत (Death During Engagement) हो गई। यह घटना शादी से ठीक एक दिन पहले हुई। आमतौर पर ऐसी स्थिति में शादी टाल दी जाती है। लेकिन यहां कुछ अलग ही हुआ। दूल्हा और दुलहन की शादी हुई और दोनों ने पिता की लाश के पांव छूकर आशीर्वाद लिया।



मृतक का नाम वरदराज था। वह पेरुगोपनपल्ली गांव का एक कपड़ा व्यापारी था। उनकी पत्नी का नाम मंजुला है जिनकी उम्र 48 साल है। उनके बड़े बेटे मनीष (26) की शादी काव्या प्रिया (21) से तय हुई थी। काव्या प्रिया बरगूर इलाके के गोविंद राज और शिवशंकर की बेटी हैं।

सगाई के दौरान पिता का पड़ा अटैक
शादी सोमवार सुबह मथुर के एक हॉल में होनी थी। रविवार शाम उसी हॉल में सगाई के दौरान वरदराज अचानक गिर पड़े। उन्हें तुरंत नजदीकी अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। डॉक्टरों के अनुसार उन्हें दिल का दौरा पड़ा था।

लोगों ने शादी टालने को कहा
इस घटना से परिवार वाले, रिश्तेदार और सभी मेहमान सदमे में आ गए। सब शादी टालने के बारे में सोच रहे थे। तभी मृतक की पत्नी मंजुला ने एक अटल फैसला सुनाया। उन्होंने कहा, ‘मेरे पति ने इस शादी का सारा इंतजाम किया था। उनकी आत्मा को शांति तभी मिलेगी जब शादी होगी।’

बेटे की शादी के बाद हुआ अंतिम संस्कार
सभी लोग असमंजस में पड़ गए। लेकिन मंजुला अपने फैसले पर अड़ी रहीं। आखिरकार, उन्होंने उसी रात शादी करने और सोमवार को अंतिम संस्कार करने का फैसला किया। यह फैसला वाकई में अनोखा था। सभी की आंखें नम थीं।

तैयार करके मैरिज हॉल लाया गया वरदराज का शव
वरदराज के पार्थिव शरीर को नए रेशमी धोती और शर्ट पहनाकर हॉल में लाया गया। मंगलसूत्र उनके हाथों में रखा गया। फिर मनीष ने अपने पिता के हाथों से ‘मंगलसूत्र लिया’ और काव्या प्रिया के गले में बांध दिया। यह दृश्य देखकर सभी की आंखों से आंसू बह निकले। सभी भावुक हो गए थे। सोमवार को, जैसा तय हुआ था, वरदराज का अंतिम संस्कार कर दिया गया।

Share:

  • Surya Gochar on Holi 2025: आसमान में मचेगी ग्रहों की भगदड़, होली से पहले ही संभल जाएं ये पांच राशि वालें लोग

    Tue Mar 11 , 2025
    नई दिल्ली । 14 मार्च को होली (Holi)मनाई जाएगी. हिंदू धर्म(Hinduism) में होली को महापर्व (Holi is a great festival)माना गया है, इस साल ज्‍योतिष (Astrology)की नजर से भी होली(Holi) बहुत खास है. साथ ही इस साल होली के दिन और इसके आसपास चंद्र ग्रहण व सूर्य ग्रहण जैसी अहम खगोलीय घटनाएं भी हो रही […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved