
इंदौर (Indore)। निगम में कार्यरत अधिकारियों/कर्मचारियों की अधिवार्षिकी आयु पूर्ण होने / सेवानिवृत्ति उपरांत सेवानिवृत्त होने वाले अधिकारियों/कर्मचारियों का प्रतिमाह बिदाई समारोह आयोजित किया जाता है। उपरोक्तानुसार प्रतिमाह आयोजित होने वाले बिदाई समारोह की संपूर्ण व्यवस्था हेतु अपर आयुक्त (परिषद) को अधिकृत करते हुए बिदाई समारोह हेतु चयनित स्थल पर सेवानिवृत्त होने वाले अधिकारियों/कर्मचारियों हेतु हार-फूल, शाल, श्रीफल, सम्मान पत्र एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थायें सुनिश्चित कराये जाने हेतु निर्देशित किया जाता है। साथ ही अपर आयुक्त (वित्त) को निर्देशित किया जाता है कि सेवानिवृत्त होने वाले ऐसे अधिकारियों/कर्मचारियों को सेवानिवृत्ति दिनांक पर ही जी.पी.एफ. की राशि उपलब्ध हों सकें, उक्तानुसार व्यवस्था सुनिश्चित कराई जावें। आदेश तत्काल प्रभावशील होगा।

©2026 Agnibaan , All Rights Reserved