img-fluid

भूत-प्रेत की दुनिया में लौटे इमरान हाशमी, ‘रूह’ से करेंगे धमाका

June 23, 2026

डेस्क: इमरान हाशमी फिलहाल अपनी अगली फिल्म ‘आवारापन 2’ की तैयारी कर रहे हैं, जिसकी इन दिनों शूटिंग चल रही है. जहां एक तरफ इमरान हाशमी की ‘आवारापन 2’ अभी आई नहीं है तो दूसरी तरफ उनकी नई फिल्म का ऐलान हो गया है. इमान हाशमी 5 साल बाद भूत-प्रेत की दुनिया में वापसी करने जा रहे हैं. उनकी आखिरी हॉरर फिल्म ‘डिब्बुक’ थी, जो ओटीटी पर रिलीज हुई थी. इतने साल बाद अब एक बार फिर इमरान हाशमी फैंस को डराने के लिए तैयार हैं. इमरान हाशमी की नई हॉरर फिल्म की ऑफिशियल अनाउंसमेंट कर दी गई है, जिसका नाम ‘रूह’ रखा गया है.

इमरान हाशमी को बॉलीवुड का ‘हॉरर किंग’ माना जाता है, जिन्होंने कई हिट हॉरर फिल्में दी हैं. इन फिल्मों में ‘राज’, ‘राज 3’, ‘एक थी डायन’ और ‘राज: रीबूट’ जैसी हॉरर फिल्में शामिल हैं. जहां फैंस को उनकी ‘आवारापन 2’ का इंतजार है वहीं, अब ‘रूह’ ने लोगों की एक्साइटमेंट को सातवें आसमान पर पहुंचा दिया है.


  • इमरान हाशमी एक बार फिर हॉरर जॉनर में वापसी कर रहे हैं. उनकी नई फिल्म ‘रूह’ टाइटल का ऐलान हो गया है. इस फिल्म में इमरान हाशमी लीड रोल प्ले करते हुए नजर आएंगे, जो एक हाई-कॉन्सेप्ट म्यूजिकल हॉरर फिल्म है. इस फिल्म के डायरेक्टर मयंक शर्मा हैं. फिल्म की कहानी मयंक शर्मा और विशाल कपूर ने लिखी है, जो ‘लापाछपी’ और ‘छोरी’ के लिए जाने जाते हैं. विकेड फिल्म्स के प्रोडक्शन के बैनर तले बनी ‘रूह’ को विक्रम खाखर और सनी खन्ना प्रोड्यूस कर रहे हैं. ‘रूह’ को 2027 में हिंदी, तमिल और तेलुगु भाषा में सिनेमाघरों में रिलीज़ किया जाएगा.

    ‘रूह’ के बारे में बात करते हुए इमरान हाशमी ने कहा, “रूह’ एक ऐसी फिल्म है जिसने मुझे तुरंत अपनी ओर खींचा क्योंकि ये नए जमाने के हॉरर, इमोशन और म्यूजिक को बहुत दमदार तरीके से एक साथ लाती है. ये एक ऐसा जॉनर है जिसे ऑडियंस हमेशा मुझसे जोड़कर देखते रहे हैं और मयंक जो दुनिया बना रहे हैं, वो बहुत जबरदस्त, इमोशनल और सिनेमाई लगती है.”

    Share:

  • निर्जला एकादशी व्रत के नियम दशमी तिथि से शुरू होती है तैयारी जानें क्या करें क्या नहीं

    Tue Jun 23 , 2026
    नई दिल्ली । हिंदू धर्म में एकादशी तिथि का विशेष महत्व माना गया है लेकिन सभी एकादशियों में निर्जला एकादशी(Nirjala Ekadashi) को सबसे श्रेष्ठ और पुण्यदायी माना गया है। मान्यता है कि जो श्रद्धालु विधि विधान से निर्जला एकादशी का व्रत करते हैं उन्हें वर्ष भर की 24 एकादशियों(24 Ekadashi days throughout the year) के […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved