
गोरखपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज (बुधवार को) गोरखपुर में संबोधित करते हुए Encephalitis की समय की परेशानियों को याद किया। साथ ही, CM योगी ने ये भी कहा कि Encephalitis भी माफिया और मच्छर की तरह समाप्त हो गया है। मुझे याद है, इससे पहले गोरखपुर की पहचान क्या थी? और गोरखपुर किन नामों से जाना जाता था? जो गोरखपुर की स्थिति थी, वही पूरे यूपी की भी थी। लेकिन आज हम उससे उबरे हैं। हम एक नए गोरखपुर का, एक नए यूपी का, एक नए भारत का दर्शन कर रहे हैं। स्वास्थ्य के क्षेत्र में जो भूतपूर्व बदलाव आया है, याद करिए ना। आज से 7-8 साल पहले यही सीजन होता था जब हर जागरूक मां-बाप चिंतित होता था। लेकिन आज हम उससे उबरे हैं।
सीएम योगी ने कहा कि तब स्वास्थ्य सुविधा का एकमात्र केंद्र था। और इस केंद्र में एक ही बेड पर चार-चार पेशेंट लेटे रहते थे। और वह भी ग्राउंड फ्लोर पर नहीं, थर्ड फ्लोर पर बिना पंखे के था। थर्ड फ्लोर पर भी एक बेड का इंतजाम बिना पंखे और बिना टॉयलेट के। बिना अन्य सुविधा के किस प्रकार की स्थितियां वहां हुआ करती थीं, यह बात किसी से छिपी हुई नहीं है।
मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि आज गोरखपुर में ब्याड़ी मेडिकल कॉलेज सुपर स्पेशलिटी के साथ Encephalitis के इलाज के साथ-साथ हर प्रकार की बीमारियों के उपचार का एक महत्वपूर्ण केंद्र बनकर उभरा है। जो ब्याड़ी मेडिकल कॉलेज आज से 9 वर्ष पहले स्वयं अस्वस्थ था, बीमार था। आज वह स्वास्थ्य केंद्र के एक प्रमुख केंद्र के रूप में अपने आप को तैयार करने में सफल हुआ है।
सीएम योगी बोले कि एक समय उत्तर प्रदेश के पास एक बदनुमा दाग लगा था। हर जिले का एक दुर्दांत माफिया नेतृत्व करता था। वो आपके सामने पहचान का संकट खड़ा करता था। आज माफिया समाप्त हुए, माफिया से मुक्ति मिली। अब यूपी के अंदर वन डिस्ट्रिक्ट वन मेडिकल कॉलेज के लक्ष्य को प्राप्त करने में सफलता प्राप्त की है। आज के दिन हमारे पास यूपी के अंदर 75 जिले हैं, लेकिन 85 मेडिकल कॉलेजेस हैं और दो एम्स भी, यूपी के अंदर सफलतापूर्वक संचालित हो रहे हैं। ये नए यूपी की पहचान है। पहल करने से सबकुछ हो सकता है। अब Encephalitis समाप्त हो गई है।
मुख्यमंत्री योगी ने आगे कहा कि हम लोगों के लिए ये सीजन हम लोगों के लिए बहुत कठिन होता था। Encephalitis से तड़पते हुए बच्चे, दम तोड़ता बचपन, जिस समाज का जिस देश का बचपन असमय काल-कवलित हो जाए, उसका भविष्य कैसे सुंदर होगा, कैसे वह समृद्ध होगा। यही तो होता था आज से 9 साल पहले।
सीएम योगी ने कहा कि लेकिन अब Encephalitis भी माफिया और मच्छर की तरह समाप्त हो गया है। अब यूपी के बाहर कोई जाता है तो पहचान का संकट नहीं होता है। किसी को भय नहीं है। पहले तो इसी गोरखपुर में आपके साथ मिलकर मुझे सड़कों पर आंदोलन करना पड़ता था। कभी किसी डॉक्टर का अपहरण होता था। कभी उनसे वसूली की जाती थी। कभी वहां से उनको धमकी भरे फोन आते थे और कभी उनके चेंबर में घुसकर मारपीट होती थी।
आज गोरखपुर तो सुरक्षित है ही, पूरी यूपी के अंदर हर डॉक्टर, हर व्यापारी और हर नागरिक अपने आप में सुरक्षित महसूस कर रहा है। और मुझे अच्छा लगा कि गोरखपुर के डॉक्टर्स में तो पोटेंशियल है। इससे पहले, वाराणसी की जनसभा में सीएम योगी ने कहा था कि आंगनवाड़ी केंद्र पहले जर्जर थे, लेकिन अब देखने लायक हो गए हैं।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved