img-fluid

इटावा:पराली जलाने पर 29 किसानों के खिलाफ मुक़दमें दर्ज

November 11, 2020
इटावा। उत्तरप्रदेश के इटावा जनपद में पराली जलाने के आरोप में 29 किसानों के ऊपर मुकदमा दर्ज किया गया है। जनपद में अलग-अलग थाना क्षेत्रों में यह मुक़दमें दर्ज किए गए हैं। प्रशासन ने किसानों से अभी 70 हजार रुपये जुर्माने के रूप में वसूल किये हैं। 
 उप कृषि निदेशक एके सिंह ने बताया कि पराली जलाने से पर्यावरण प्रदूषित हो रहा है जिसके सम्बन्ध में शासन के दिशा निर्देशों पर किसानों को धान की पराली न जलाने के लिए जागरूक किया गया है। प्रशासन की तरफ से किसानों को जागरूक करने के लिए अभियान चलाए जा रहे हैं, इसके बावजूद कुछ किसान खेतों में पराली जला रहे है जिनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जुर्माना वसूल करने की कार्यवाही की जा रही है। 
 उन्होंने बताया कि सैटेलाइट के द्वारा किसानों के खेतों पर नजर रखी जा रही है, जिसके द्वारा पकड़े जाने के बाद अभी तक 29 किसानों के खिलाफ मुकदमें दर्ज किए गए हैं। किसानों से अभी तक 70 हजार रुपये का जुर्माना वसूला गया है। उन्होंने बताया कि किसानों के द्वारा पराली जलाने की घटना पर नजर रखने में लापरवाही करने वाले 09 कर्मचारियों के खिलाफ भी कार्यवाही की गई है।(हि.स.)

Share:

  • कांग्रेस नेता राहुल गांधी का आज से शुरू होने वाला जैसलमेर दौरा हुआ रद्द

    Wed Nov 11 , 2020
    जैसलमेर। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और कांग्रेस नेता सांसद राहुल गांधी का आज से शुरू होने वाला तीन दिवसीय जैसलमेर दौरा के अचानक रद्द होने की जानकारी मिली है। दौरे के रद्द होने के पीछे कारणों के बारे में खुलासा नहीं हो पाया है लेकिन बुधवार तड़के उनके दौरे के रद्द होने की जानकारी जिला प्रशासन, […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved