img-fluid

नववर्ष पर भी पश्चिम बंगाल में कड़ाके की ठंड के आसार

December 31, 2020

कोलकाता । पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता समेत पूरे राज्य में नववर्ष पर कड़ाके की ठंड पड़ने के आसार हैं। अलीपुर स्थित मौसम विभाग के क्षेत्रीय मुख्यालय की ओर से गुरुवार को जारी बयान में इस बारे में जानकारी दी गई है। इसमें बताया गया है कि इस दिन राजधानी कोलकाता में न्यूनतम तापमान 12.8 डिग्री सेल्सियस है जो सामान्य से 3 डिग्री कम है। बताया गया है कि नववर्ष के साथ ही पूरे बंगाल में ठंड भी बढ़ जाएगी। साथ ही राज्य के कई हिस्सों में शीतलहर चलेगी। अगले 48 घंटे तक राज्य के कई हिस्सों में रात में न्यूनतम तापमान सामान्य से दो से तीन डिग्री नीचे रहेगा। उत्तर बंगाल में पहले से ही कड़ाके की ठंड पड़ रही है। दार्जिलिंग इलाके में न्यूनतम तापमान तीन डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है जबकि सिलीगुड़ी में न्यूनतम तापमान आठ डिग्री सेल्सियस है। कूचबिहार में 7.1 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम स्तर पर तापमान जा पहुंचा है। यह इस बात का संकेत है कि इन क्षेत्रों में सर्दी का सितम लगातार जारी है।

Share:

  • 32 माफियाओं के अवैध निर्माणों पर इंदौर में चले बुलडोजर

    Thu Dec 31 , 2020
    मुख्यमंत्री ने ट्वीट कर 300 करोड़ की सरकारी जमीन मुक्त करवाने की भी दी जानकारी… प्रदेश में सबसे अधिक कार्रवाई शहर में ही इन्दौर। मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान ने सभी तरह के माफियाओं के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश पुलिस-प्रशासन को दिए हैं, जिसके चलते अब तक की सबसे प्रभावी कार्रवाई इंदौर में ही हुई है, […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved