
महिदपुर रोड। नगर में आज सुबह पंजाबी सिक्ख समाज ने गुरु नानक जयंती के तीन दिवसीय आयोजन के दूसरे दिन सूर्योदय से पूर्व नगर में प्रभात फेरी निकाली। प्रभात फेरी का नगर के पंजाबी सिक्ख समाज के सभी समाज जनों ने अपने घरों के आगे दीपक जलाकर आतिशबाजी करते हुए सम्मान किया। इस दौरान मावठे की बारिश भी समाज जनों के हौसलों को कम नहीं कर पाई। बरसते पानी में भी पूरे नगर में गुरु नानक जी के जयकारे लगाते हुए घूमे और प्रभात फेरी के उपरांत समाज जनों का स्वल्पाहार हुआ। प्रभात फेरी में नागदा तथा महिदपुर के वरिष्ठ समाज सेवी शामिल हुए।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved