img-fluid

BJP का हर छठा सांसद वोट चोरी से जीता, क्या उन्हें घुसपैठिया कहें- राहुल गांधी

May 06, 2026

नई दिल्ली: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के नतीजों ने देश के तमाम राजनीतिक दलों को चौंका दिया है. 15 साल बाद राज्य की सत्ता से बाहर हुई टीएमसी वोट चोरी करने की बात कह रही है. वहीं कांग्रेस भी उसके सुर में सुर मिला रही है. दोनों ही पार्टियों ने कहा है कि बंगाल में वोटों की चोरी हुई है. इस बीच कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी का बयान सामने आया है उन्होंने एक बार फिर से बीजेपी पर तीखा हमला करते हुआ आरोप लगाया है कि पार्टी का हर छठा सांसद वोट चोरी से जीता है.

कांग्रेस नेता का कहना है कि लोकसभा चुनाव 2024 में बीजेपी का हर छठा सांसद वोट चोरी से जीता है. यही नहीं, उन्होंने हरियाणा की पूरी सरकार को घुसपैठिया बताया. उन्होंने आरोप लगाया कि बीजेपी संस्थाओं को अपनी जेब में रखती है.


  • राहुल गांधी ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया है, जिसमें उन्होंने कहा ‘वोट चोरी से कभी सीटें चुराई जाती हैं, तो कभी पूरी सरकार. लोकसभा में 240 BJP सांसदों में से, मोटे तौर पर हर छठा सांसद वोट चोरी से जीता है.इन्हें पहचानना मुश्किल नहीं है – क्या बीजेपी की अपनी भाषा में कहें तो, क्या हमें इन्हें ‘घुसपैठिए’ कहना चाहिए? और हरियाणा? वहां तो पूरी सरकार ही घुसपैठिया है’.

    इसके आगे कांग्रेस नेता ने कहा ‘जो संस्थाएं अपनी जेब में रखते हैं, जो मतदाता सूचियों और चुनावी प्रक्रिया को तोड़-मरोड़ देते हैं. वो खुद ‘remote controlled’ हैं. उन्हें असली डर सच्चाई का है. क्योंकि निष्पक्ष चुनाव हो जाएं, तो आज ये 140 के पास भी नहीं जीत सकते.

    Share:

  • पश्चिम बंगाल : भीड़ ने तोड़ी लेनिन की मूर्ति, कांग्रेस ने कब्जाया टीएमसी दफ्तर, चुनाव नतीजे के बाद सुलग रहा बंगाल

    Wed May 6 , 2026
    कोलकाता. पश्चिम बंगाल (West Bengal) में चुनाव नतीजे (Election Results) आने के बाद से ही अलग-अलग इलाकों से हिंसा की खबरें आ रही हैं. आसनसोल (Asansol) उत्तर विधानसभा क्षेत्र के कोर्ट मोड़ पर तृणमूल कांग्रेस पार्टी (TMC) के एक दफ्तर में देर रात आग लगाई जाने के बाद इलाके में तनाव जारी है. यह दफ्तर […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved