भोपाल न्यूज़ (Bhopal News)

राजधानी में हर रोज़ हो रही छेडख़ानी हर दूसरे दिन बलात्कार

  • संपत्ति संबंधी अपराध घटना में कमिश्नर सिस्टम भी अब तक बेअसर

भोपाल। राजधानी पुलिस महिलाओं की सुरक्षा को लेकर तमाम दावे करती है। महिला जागरुक्ता को लेकर समय-समय पर आयोजन किए जाते हैं। बलात्कार और छेडख़ानी की वारदातों में कड़ी विवेचना कर अपराधियों को सख्त सजा भी दिलाई जा रही है। इसके बाद भी शहर में मनचलों की हरकतों में कमी नहीं दर्ज की जा सकी है। हर रोज एक महिला छेडख़ानी का शिकार बन रही है। जबकि हर दूसरे दिन एक महिला अपनी अस्मत को गंवा रही है। यह हम नहीं बल्की भोपाल पुलिस के रिकार्ड में दर्ज आंकड़े बताते हैं। इधर, पुलिस कमिश्नर सिस्टम लागू होने के बाद भी संपत्ति संबंधी अपराधों में अंकुश नहीं लग सका है।



जानकारी के अनुसार इस वर्ष रेप व मोलेस्टेशन जैसे महिला संबंधी अपराधों में आंशिक कमी नजर आ रही है। शहर में हर दूसरे दिन बलात्कार की एक घटना हो रही है जबकि तकरीबन रोजाना ही छेड़छाड़ की एक घटना को अंजाम दिया जा रहा है। लेकिन यह आंकड़ा जनवरी 2021 में महिलाओं पर हुए रेप व छेड़छाड़ के मामलों से थोड़ा कम हैं। साल 2022 के पहले महीने में बलात्कार की 16 घटनाएं हुई हैं जबकि मोलेस्टेशन के 27 मामले सामने आए हैं। जबकि जनवरी 2021 में रेप की कुल 28 घटनाएं व मोलेस्टेशन की कुल 46 मामले सामने आए थे। दूसरी ओर पुलिस कमिश्नर सिस्टम लागू होने के बावजूद संपत्ति संबंधी अपराधों में कमी होती नजर नहीं आ रही है। जनवरी माह में डेढ़ दिन में एक वारदात के हिसाब से नकबजनी के कुल 56 मामले सामने आ चुके हैं जबकि एक दिन में आधा दर्जन वारदातों की गणना के आधार पर साधारण चोरी की कुल 183 घटनाएं जनवरी माह में हुई हैं। जनवरी 2021 में नकबजनी का ग्राफ 47 और साधारण चोरी का ग्राफ 175 पर पहुंचा था।

खूब हो रहीं किडनेपिंग
जनवरी 2021 में अपहरण के कुल 39 मामले सामने आए थे जबकि जनवरी 2022 में यह आंकड़ा 54 तक पहुंच गया। इसी प्रकार बीते साल जनवरी में हत्या की तीन व हत्या का प्रयास की सात घटनाएं हुई थीं। जनवरी 2022 में भी हत्या के कुल तीन मामले सामने आए थे लेकिन हत्या का प्रयास के मामलों में यह आंकड़ा 16 पर जा पहुंचा।

पुलिस की सख्ती से घटी लूट की घटनाएं
शहर के तमा चौक चौराहों पर इन दिनों पुलिस पाइंट लगाकर चेकिंग कर रही है। तमाम मुख्य मार्गों से लेकर गली कूचों तक पुलिस जवान नजर आते हैं। जिसका सीधा असर देखने को मिल रहा है। पिछले साल की दुलना में इस साल लूट की वारदातों में कमी दर्ज की गई है। जनवरी 2022 में लूट के कुल तीन घटनाएं हुई थीं जबकि जनवरी 2021 में लूट के कुल 8 मामले सामने आए थे।

Share:

Next Post

शिक्षक पात्रता परीक्षा का पेपर लीक करने वाले 'लक्ष्मण' की तलाश

Sun Mar 27 , 2022
फिर विवादों में व्यापमं, निरस्त हो सकता ही परीक्षा भोपाल। प्रदेश के माथे से व्यापमं घोटाले का कलंक अभ मिटा नहीं है। इस बीच फिर से पीईबी (व्यापमं)द्वारा आयोजित की जाने वाली परीक्षाओं में फर्जीवाड़ा सामने आने लगा है। शनिवार को पीईबी द्वारा आयोजित की जा रही प्राथमिक शिक्षक पात्रता परीक्षा का पर्चा सोशल मीडिया […]