
तराना। हर कदम पर श्रमिकों की मदद अनुग्रह, मुख्यमंत्री जन कल्याण संबल-2 योजना एवं निर्माण कर्मकार कल्याण मंडल की सहायता राशि का वितरण कार्यक्रम स्थानीय जनपद पंचायत सभागृह में आयोजित किया गया।
जनपद पंचायत अध्यक्ष रूद्रप्रतापसिंह की अध्यक्षता में आयोजित विकासखंड स्तरीय कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला पंचायत सदस्य ओमप्रकाश राजौरिया एवं ईश्वर जिगर पटेल थे। कार्यक्रम में योजनान्तर्गत जनपद क्षेत्र के 105 श्रमिक परिवारों को 2 करोड़ 24 लाख रुपए की अनुग्रह राशि का सिंगल क्लिक के माध्यम से वितरण किया गया जिसमें दुर्घटना मृत्यु के 7 प्रकरणों में 28 लाख तथा सामान्य मृत्यु के 98 प्रकरणों मे 1 करोड़ 96 लाख की सहायता राशि का वितरण किया गया।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved