img-fluid

असम में मुख्मंत्री हिमंत बिस्व सरमा के मंत्रिमंडल का विस्तार, राज्यपाल ने दिलाई चार मंत्रियों को शपथ

December 07, 2024

गुवाहटी। असम (Assam) के मुख्यमंत्री (Chief Minister) हिमंत बिस्वा सरमा (Himanta Biswa Sarma) ने शनिवार को चार मंत्रियों (Ministers) के शपथ (Oath) लेने के साथ अपने मंत्रिमंडल (Cabinet) का विस्तार किया। राज्यपाल लक्ष्मण प्रसाद आचार्य ने मंत्रियों को शपथ दिलाई। सीएम सरमा के मंत्रिमंडल में शामिल होने वाले चार नये मंत्रियां प्रशांत फूकन, कौशिक राय, कृष्णेंदु पॉल और रूपेश गोआला हैं। ये सभी भाजपा के विधायक हैं। शपथ समारोह में मुख्यमंत्री के साथ उनके कैबिनेत के अन्य मंत्री भी शामिल थे।


  • भाजपा नेता प्रशांत फूकन डिब्रूगढ़ से चार बार विधायक रह चुके हैं। कृष्णेंदु पॉल पथारकांडी से दो बार, जबकि कौशिक रॉय और रूपेश गोआला क्रमशः लखीपुर और डूम डूमा से एक बार विधायक रह चुके हैं। इन नए मंत्रियों के शपथ के बाद मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा अब 19 सदस्यीय मंत्रिपरिषद के प्रमुख हैं।

    सीएम सरमा ने कहा, “हमारे मंत्रालय में बराक घाटी से कोई प्रतिनिधित्व नहीं था।आज हमने अपने मंत्रिपरिषद में चार मंत्रियों को शामिल किया है। एक पद अभी भी खाली है और उसे आने वाले दिनों भर दिया जाएगा। असम में कई विकास गतिविधियां चल रही है। चार मंत्रियों को शामिल किये जाने से मंत्रिपरिषद मजबूत हो गई है।”

    Share:

  • राष्ट्रपति मुर्मू ने बताई ओडिशा दौरे की वजह, कहा- राज्य के विकास के लिए कई बार प्रोटोकॉल तोड़ा

    Sat Dec 7 , 2024
    बांगिरिपोसी। राष्ट्रपति (President) द्रौपदी मुर्मू (Draupadi Murmu) ने शनिवार को ओडिशा (Odisha) दौरे की वजह बताई। उन्होंने कहा कि राज्य और उनके पैतृक मयूरभंज जिले के विकास कार्यों (Development Works) में गति लाने के लिए मैंने कई बार प्रोटोकॉल (Protocol) तोड़ा और राज्य का दौरा किया है। अपने पांच दिवसीय दौरे के अंतिम दिन राष्ट्रपति […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved