
नई दिल्ली। अनुभवी एथलेटिक्स कोच पुरुषोत्तम राय का बेंगलुरु में दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। वह 79 वर्ष के थे।
राष्ट्रीय खेल पुरस्कार समारोह में द्रोणाचार्य पुरस्कार (आजीवन) से सम्मानित होने से पहले ही उनका निधन हो गया है। पुरुषोत्तम राय 2001 में भारतीय खेल प्राधिकरण (साई) के कोच के पद से सेवानिवृत्त हुए थे। उन्होंने वंदना राव, अश्विनी नाचप्पा, प्रमिला अयप्पा, रोजा कुट्टी, एमके आशा, बी शायला, मुरली कुट्टन जैसे शीर्ष एथलीटों को कोचिंग दी थी।
खेल मंत्री किरेन रिजिजू ने पुरुषोत्तम राय के निधन पर शोक जताया है। रिजिजू ने ट्वीट किया,”भारत ने अनुभवी एथलेटिक्स कोच श्री पुरुषोत्तम राय को खो दिया। राय को आज वर्चुअल नेशनल स्पोर्ट्स अवार्ड समारोह में द्रोणाचार्य (लाइफटाइम) पुरस्कार प्राप्त करना था।उनके योगदान को हमेशा याद रखा जाएगा।” (एजेंसी, हि.स.)
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved