img-fluid

गैस रिसाव के बाद हुआ धमाका, आग में जिंदा जलीं मां और बेटियां

May 10, 2026

ब्यावर: राजस्थान (Rajasthan) के ब्यावर जिले (Beawar District) के ग्राम पंचायत रेलडा के कानेचा उड़ावता गांव में हुए एक हृदयविदारक हादसे से पूरे क्षेत्र को झकझोर कर रख दिया है. यहां दुकान में बनी एक किचन में गैस लीक होने के कारण आग लग गई, जिसमें एक महिला और उसकी दो मासूम बेटियों की दर्दनाक मौत हो गई. घटना के दौरान मौके पर हड़कंप मच गया. कुछ लोगों ने आग बुझाने की भी कोशिश की, लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी.

जानकारी के अनुसार, महिला सुबह चाय बनाने के लिए किचन में गई थी. जैसे ही उसने गैस चालू की, लीकेज होने के कारण तेज धमाके के साथ अचानक आग भड़क उठी. देखते ही देखते आग ने पूरी किचन को अपनी चपेट में ले लिया. हादसा इतना भयावह था कि महिला और उसकी दोनों बच्चियों को बाहर निकलने तक का मौका नहीं मिल पाया. घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और पूरे गांव में शोक एवं दहशत का माहौल फैल गया.


  • आग में झुलसने से मां-बेटियों की मौत
    गांव वालों ने तुरंत आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन आग तेजी से फैल चुकी थी. सूचना मिलने पर दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया. हालांकि, तब तक एक महिला और दोनों बेटियां गंभीर रूप से झुलस चुकी थी, जिन की बाद में मौत हो गई. आग लगने की सूचना मिलते ही फायर अधिकारी तारांचद के नेतृत्व के टीम तुरंत मौके पर पहुंच गई. उन्होंने तत्परता दिखाते हुए आग बुझा बुझा दी, लेकिन तब तक हादसा दर्दनाक रूप ले चुका था.

    क्षेत्र में शोक की लहर
    गंभीर रूप से झुलसी मां-बेटियों को तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. मृतकों की पहचान 28 वर्षीय मनीषा, उसकी 8 वर्षीय बेटी नविया और 5 वर्षीय बेटी पल्लवी के रूप में हुई है.इस हृदय विदारक घटना के बाद पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है. बड़ी संख्या में गांव वाले पीड़ित परिवार को सांत्वना देने पहुंच रहे हैं.

    Share:

  • एक साल तक सोना न खरीदें, PM मोदी ने जनता से की अपील, पेट्रोल-डीजल के इस्तेमाल पर भी दी ये सलाह

    Sun May 10 , 2026
    नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) ने सिकंदराबाद (तेलंगाना) में एक जनसभा को संबोधित किया. इस दौरान उन्होंने मिडिल ईस्ट में जारी जंग के असर को लेकर कई अहम बातें कहीं. उन्होंने यूक्रेन युद्ध का भी जिक्र किया और बताया कि जंग का भारत पर भी गंभीर प्रभाव पड़ रहा है. प्रधानमंत्री […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved