भोपाल न्यूज़ (Bhopal News)

फेसबुक फ्रेंड ने युवती से संबंध बनाए, वीडियो वायरल करने की धमकी देकर कई बार किया रेप

भोपाल। गोविंदपुरा थाना क्षेत्र में 21 साल की युवती को शादी का झांसा देकर करीब दस महीने तक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। फेसबुक पर दोस्ती होने के बाद आरोपी ने शादी का झांसा देकर प्रेमजाल में फ ंसा लिया था। उसके बाद में युवती के साथ प्रायवेट लम्हों का वीडियो गुपचुप तरीके से शूट कर लिया। इसके बाद में करीब 10 माह तक आरोपी वीडियो वायरल करने की धमकी देकर दुष्कर्म करता रहा और पैसों की मांग भी की। पीडि़ता की शिकायत पर प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।



पुलिस के अनुसार पिपलानी थाना क्षेत्र में रहने वाली 21 साल की युवती की दोस्ती साल 2021 में नवीन सोनवाने से फेसबुक पर हुई थी। दोनों के बीच मोबाइल पर बात होने लगी और इस बीच शादी का झांसा देकर नवीन ने युवती को अपने पे्रमजाल में फं सा लिया। मार्च 2021 में नवीन सोनवाने घुमाने-फि राने के बहाने के युवती को अपने साथ ले गया और अपने सूने घर ले जाकर दुष्कर्म किया। इस दौरान उसने अश्लील तस्वीर और वीडियो भी बना लिया। शारीरिक संबंध का विरोध करने पर वह वीडियो वायरल करने की धमकी देकर युवती का दैहिक शोषण करने लगा। कुछ दिन बाद आरोपी पैसों की मांग भी करने लगा। परेशान होकर युवती ने परिजन को घटना की जानकारी दी। इसके बाद परिजन पीडि़ता को लेकर थाने पहुंचे और शिकायत दर्ज कराई गई।

Share:

Next Post

जनजातीय भाषाओं में जड़ी बूटी ज्ञान का है विशाल भंडार

Fri Jan 28 , 2022
भोपाल। राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने कहा है कि आयुर्वेद की पारंपरिक चिकित्सा पद्धति और जड़ी-बूटियों के ज्ञान का विशाल भंडार जनजातीय परंपराओं, बोलियों और भाषाओं में छुपा है। इस खजाने से भावी पीढ़ी को परिचित कराने की संभावनाओं पर विचार किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि भारतीय भाषाओं और बोलियों को मजबूती देना हमारी संस्कृति […]