img-fluid

साल 2021 में इस दिन है फाल्‍गुन अमावस्‍या, जानें शुभ मुहूर्त व महत्‍व

February 24, 2021

फाल्गुन माह के कृष्ण पक्ष में आने वाली अमावस्या को फाल्गुन अमावस्या (Falgun Amavasya) कहते हैं। सुख, संपत्ति और सौभाग्य की प्राप्ति के लिए यह अमावस्या विशेष फलदायी मानी जाती है। मान्यता है कि जीवन में सुख और शांति के लिए फाल्गुन अमावस्या (Falgun Amavasya) का व्रत रखा जाता है। इस दिन पितरों की आत्मा की शांति के लिए तर्पण व श्राद्ध भी किया जाता है। इस साल फाल्गुन अमावस्या 13 मार्च 2021 (शनिवार) को है।

फाल्गुन अमावस्या (Falgun Amavasya) का महत्व-
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, फाल्गुन अमावस्या (Falgun Amavasya) के दिन नदियों में देवी-देवताओं का वास होता है। ऐसे में इस दिन गंगा स्नान करने से मोक्ष की प्राप्ति होती है। कहा जाता है कि अगर अमावस्या तिथि सोमवार के दिन पड़ती है तो महाकुंभ स्नान का योग भी बनता है। जिसे शास्त्रों में अनंत फलदायी माना जाता है।

फाल्गुन अमावस्या (Falgun Amavasya) शुभ मुहूर्त-

मार्च 12, 2021 को 15:04:32 से अमावस्या आरम्भ।
मार्च 13, 2021 को 15:52:49 पर अमावस्या समाप्त।

फाल्गुन अमावस्या (Falgun Amavasya) के दिन करें ये उपाय
फाल्गुन अमावस्या (Falgun Amavasya) के दिन भगवान शिव, अग्नि देवता और ब्राह्मणों को उड़द दाल, दही और पूरी के रूप में नैवेद्यम जरूर अर्पण करें।



इस दिन महादेव मंदिर जाकर शिव भगवान को गाय का दूध, दही और शहद से अभिषेक करें। साथ ही काला तिल भी चढ़ाएं।

सुबह उठने के बाद दैनिक कार्यों से निवृत होकर गंगा या किसी भी पवित्र नदी में जाकर स्नान करना चाहिए।

फाल्गुन अमावस्या (Falgun Amavasya) के दिन गरीबों को दान करना शुभ माना जाता है। ऐसा करने से आपके पूर्वज खुश होंगे।

इस दिन शाम को पीपल के पेड़ के पास सरसों तेल का दीया जलाएं और पीपल पेड़ का सात चक्कर भी लगाएं। ऐसा करते समय अपने पूर्वजों को याद करें।

नोट- उपरोक्त दी गई जानकारी व सूचना सामान्य उद्देश्य के लिए दी गई है। हम इसकी सत्यता की जांच का दावा नही करतें हैं यह जानकारी विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, धर्मग्रंथों, पंचाग आदि से ली गई है । इस उपयोग करने वाले की स्वयं की जिम्मेंदारी होगी ।

Share:

  • Ranbir-Alia की शादी की तैयारी हुई शुरू, कपूर फैमिली में बजेगी शहनाई, सामने आया Video

    Wed Feb 24 , 2021
    नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) और आलिया भट्ट (Alia Bhatt) एक दूसरे को लंबे समय से डेट कर रहे हैं। दोनों ने ये बात कई बार कई मंचों पर स्वीकार भी की है। कई बार दोनों की शादी की खबरें भी सामने आ चुकी हैं। ऐसे में अब फैंस को दोनों की […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved