img-fluid

ग्वालियर हादसे के पीड़ितों के परिजनों को 25 लाख का मुआवजा दिया जाए – प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी

October 22, 2026


भोपाल । प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी (State Congress President Jitu Patwari) ने कहा कि ग्वालियर हादसे के पीड़ितों के परिजनों (Families of victims of Gwalior Accident) को 25 लाख का मुआवजा दिया जाए (Should be given compensation of Rs. 25 Lakh Each) ।


  • मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री जीतू पटवारी भोपाल स्थित एम्स अस्पताल में ग्वालियर सड़क हादसे में घायल श्रद्धालुओं से मुलाकात कर उनके स्वास्थ्य और उपचार की जानकारी ली। उन्होंने मांग की है कि इस हादसे का शिकार हुए लोगों के परिजनों को 25-25 लाख का मुआवजा दिया जाए। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने ग्वालियर के दर्दनाक हादसे में 16 लोगों की मौत पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए कहा कि यह हादसा कई परिवारों के जीवन में कभी न भरने वाला दुख छोड़ गया है। गंभीर रूप से घायल लोगों को बेहतर उपचार के लिए एयरलिफ्ट करना पड़ा।

    प्रदेश में लगातार हो रही ऐसी घटनाएं पुलिस और प्रशासन की कार्यप्रणाली, सुरक्षा व्यवस्था तथा जवाबदेही पर गंभीर सवाल खड़े करती हैं। उन्होंने कहा कि यदि समय रहते उचित व्यवस्थाएं और सतर्कता बरती जाती, तो कई जानें बचाई जा सकती थीं। सरकार को इस पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराकर जिम्मेदार अधिकारियों और लापरवाह लोगों के विरुद्ध कार्रवाई सुनिश्चित करनी चाहिए। पटवारी ने कहा कि मध्य प्रदेश में लगातार हो रही दर्दनाक घटनाएं सरकार की संवेदनशीलता और प्रशासनिक व्यवस्था पर सवाल खड़े कर रही हैं।

    उन्होंने कहा कि छिंदवाड़ा में बच्चों की मौत, बालाघाट हादसा, इंदौर में दूषित पानी से हुई मौतें, सागर का शराब कांड, ग्वालियर का सड़क हादसा और बैतूल में खाटू श्याम दर्शन के लिए जा रहे परिवार के साथ हुई दुर्घटना ने आम लोगों की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ा दी है। इन घटनाओं में प्रभावित परिवारों को न्याय, उचित उपचार और पर्याप्त आर्थिक सहायता मिलना सरकार की जिम्मेदारी है।

    उन्होंने कहा कि मृतकों के प्रत्येक परिवार को कम से कम 25-25 लाख का मुआवजा दिया जाए तथा घायलों के इलाज का पूरा खर्च सरकार वहन करे। पीड़ित परिवारों को केवल आश्वासन देकर उनकी जिम्मेदारी से बचा नहीं जा सकता। सरकार को हादसों की जांच, दोषियों पर कार्रवाई और भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए ठोस कदम उठाने चाहिए। जीतू पटवारी ने कहा कि सरकार का दायित्व केवल हादसे के बाद सहायता राशि घोषित करना नहीं, बल्कि ऐसी व्यवस्था सुनिश्चित करना भी है, जिससे आम नागरिकों की जान सुरक्षित रहे। मध्य प्रदेश में सड़क सुरक्षा, आपातकालीन चिकित्सा सेवाओं और प्रशासनिक जवाबदेही को मजबूत करना समय की आवश्यकता है।

    Share:

  • पूरे देश में चलना चाहिए नशा मुक्ति अभियान - शिवसेना (यूबीटी) सांसद संजय राउत

    Thu Oct 22 , 2026
    मुंबई । शिवसेना (यूबीटी) सांसद संजय राउत (Shiv Sena (UBT) MP Sanjay Raut) ने कहा कि नशा मुक्ति अभियान (An Anti-Drug Campaign) पूरे देश में चलना चाहिए (Should be Run across the Country) । केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के पंजाब को 2029 तक नशा मुक्त करने वाले बयान पर शिवसेना (यूबीटी) के राज्यसभा सदस्य […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved