img-fluid

केरल में CM को लेकर फंसी कांग्रेस, अपना सकती है कर्नाटक वाला फॉर्मूला

May 12, 2026

तिरुवनंतपुरम। केरल में मुख्यमंत्री (Chief Minister in Kerala) पद को लेकर कांग्रेस के भीतर मंथन तेज हो गया है। विधानसभा का कार्यकाल समाप्त होने में अब कुछ ही दिन शेष हैं, लेकिन पार्टी नेतृत्व अभी भी नए मुख्यमंत्री के नाम पर अंतिम फैसला नहीं ले पाया है। कांग्रेस आलाकमान सभी वरिष्ठ नेताओं और गुटों से राय लेने के बाद ही घोषणा करना चाहता है, ताकि बाद में किसी तरह का विवाद खड़ा न हो।

सूत्रों के मुताबिक, पार्टी नेतृत्व ने केरल कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्षों और कई वरिष्ठ नेताओं को दिल्ली बुलाया है। मंगलवार को होने वाली बैठकों में मुख्यमंत्री पद के संभावित चेहरों पर विस्तार से चर्चा हो सकती है। हालांकि, कांग्रेस जल्दबाजी में कोई निर्णय लेने के मूड में नहीं दिख रही और माना जा रहा है कि सीएम के नाम की घोषणा में एक-दो दिन और लग सकते हैं।



  • बयानबाजी थमने का इंतजार

    पार्टी के भीतर मुख्यमंत्री पद को लेकर लगातार बयानबाजी और समर्थकों के पोस्टर-बैनर सामने आ रहे हैं। कांग्रेस नेतृत्व चाहता है कि पहले यह माहौल शांत हो जाए, ताकि किसी भी फैसले के बाद विरोध की स्थिति न बने। पार्टी रणनीतिकारों का मानना है कि यदि जल्द घोषणा की गई, तो दूसरे दावेदारों के समर्थक नाराज होकर सड़क पर उतर सकते हैं।

    सीएम पद की दौड़ में तीन बड़े चेहरे

    फिलहाल मुख्यमंत्री पद की रेस में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता केसी वेणुगोपाल, विपक्ष के नेता वीडी सतीशन और पूर्व प्रदेश अध्यक्ष रमेश चेन्निथला का नाम प्रमुखता से लिया जा रहा है। पार्टी सूत्रों का कहना है कि वेणुगोपाल फिलहाल सबसे मजबूत दावेदार माने जा रहे हैं, लेकिन वीडी सतीशन भी पीछे हटने को तैयार नहीं हैं।

    कांग्रेस के अंदर यह चर्चा भी तेज है कि अगर वेणुगोपाल को मुख्यमंत्री बनाया जाता है, तो कर्नाटक मॉडल की तरह सतीशन को सरकार में महत्वपूर्ण मंत्रालय और संगठन में बड़ी जिम्मेदारी दी जा सकती है। इससे पार्टी के भीतर संतुलन बनाने की कोशिश होगी।

    सहयोगी दलों की बढ़ी बेचैनी

    मुख्यमंत्री के नाम में हो रही देरी को लेकर यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट (यूडीएफ) के सहयोगी दलों में भी नाराजगी बढ़ रही है। इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग (आईयूएमएल) ने खुलकर चिंता जताई है। पार्टी नेता पी. अब्दुल हमीद ने कहा कि फैसले में पहले ही काफी देरी हो चुकी है और यदि यह अनिश्चितता आगे भी जारी रही तो इसके राजनीतिक नुकसान हो सकते हैं। उन्होंने उम्मीद जताई कि कांग्रेस नेतृत्व जल्द फैसला लेकर स्थिति स्पष्ट करेगा।

    Share:

  • कान्स 2026 में भारतीय रीजनल सिनेमा का जलवा, 7 फिल्मों से गूंजेगा अंतरराष्ट्रीय मंच

    Tue May 12 , 2026
      नई दिल्ली(New Delhi)। दुनिया के सबसे प्रतिष्ठित फिल्म(world’s most prestigious film) समारोहों(events) में शामिल Cannes Film Festival का 79वां संस्करण 12 मई से 23 मई 2026 के बीच आयोजित हो रहा है। इस बार भारतीय सिनेमा(Indian cinema)की मौजूदगी सिर्फ हिंदी फिल्मों तक सीमित नहीं है, बल्कि पंजाबी, मलयालम, गुजराती और कन्नड़ फिल्मों(Punjabi, Malayalam, Gujarati, […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved