मनोरंजन

Alia Bhatt का बेबी बंप देख हैरान हुए फैंस, सोशल मीडिया पर हुईं ट्रोल

फिल्म अभिनेत्री आलिया भट्ट  (Alia Bhatt) ने हाल ही में अपनी हॉलीवुड डेब्यू ‘हार्ट ऑफ़ स्टोन’ की शूटिंग खत्म करके भारत लौट आई हैं। इसकी जानकारी खुद अभिनेत्री Alia Bhatt ने फैंस को दी थी। वापसी पर आलिया भट्ट (Alia Bhatt) को एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया तो उनका बेबी बंप (baby bump) सभी के लिए चर्चा का विषय था।



बॉलीवुड के फेमस फोटोग्राफर विरल भियानी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर आलिया के कुछ वीडियोज फैंस के साथ शेयर किए हैं। इन तस्वीरों के साथ-साथ आलिया भट्ट का बेबी बंप भी जमकर वायरल हो रहा है। आलिया के कुछ फैंस जहां उनका बेबी बंप देखकर उन्हें बधाई दे रहे हैं तो वहीं कुछ लोग उन्हें ट्रोल कर रहे हैं।

उल्लेखनीय है कि आलिया भट्ट और रणबीर कपूर बॉलीवुड के सबसे फेमस सेलिब्रिटी कपल में से एक हैं। दोनों ने इसी साल 14 अप्रैल को शादी रचाई थी। हाल ही में आलिया ने फैंस को अपनी प्रेग्नेंसी की भी जानकारी दी थी। रणबीर आलिया की जोड़ी और कमेस्ट्री फैंस को काफी पसंद है और फैंस इन्हें प्यार से रणबेलिया बुलाते हैं।

Share:

Next Post

कैसे श्रीलंका जैसे संकट से बचेगा पाक? चाय तक कम पीने की करनी पड़ी अपील

Mon Jul 11 , 2022
इस्लामाबाद। श्रीलंका में गहरे आर्थिक संकट के चलते गृह युद्ध के हालात हैं। हजारों की भीड़ राष्ट्रपति गोटाबाया के घर पर कब्जा जमाए बैठी है। सड़कों पर लोग बैठे हैं और सुरक्षा बल भी हालातों को नियंत्रित नहीं कर पा रहे हैं। वैश्विक संस्थाओं का कर्ज, एक्सपोर्ट में कमी, विदेशी मुद्रा भंडार की लगभग समाप्ति […]