मनोरंजन

‘डॉन-3’ में रणवीर सिंह को लिए जाने पर फरहान अख्तर ने तोड़ी चुप्पी

मुंबई (Mumbai) बॉलीवुड के किंग खान शाहरुख खान (SRK) की 2006 में रिलीज हुई फिल्म ‘डॉन’ काफी पॉपुलर रही थी। डॉन (Don)के अब तक दो सिक्क्वल आ चुके हैं। कई सालों से दर्शक इस फिल्म के अगले भाग का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। इसी बीच खबर आई कि ‘डॉन-3’ में शाहरुख खान नजर नहीं आएंगे। यह खबर अब सच हो गई है, क्योंकि डॉन के तीसरे संस्करण में रणवीर सिंह मुख्य भूमिका में होंगे। हाल ही में उनका फर्स्ट लुक भी वायरल हो गया है। फरहान ने लोगों का काफी गुस्सा झेलने के बाद अब चुप्पी तोड़ी है।



फरहान अख्तर ने खुलासा किया है कि जब शाहरुख को ‘डॉन’ के रूप में कास्ट किया गया था, तो उन्हें भी इसी तरह की आलोचना झेलनी पड़ी थी। मीडिया से बात करते हुए फरहान ने कहा, “रणवीर एक बेहतरीन एक्टर हैं और वह इसके लिए परफेक्ट हैं। यहां तक कि खुद रणवीर भी इसे लेकर काफी उत्साहित हैं, लेकिन हमारे लिए ये कोई नई बात नहीं है।

कुछ नेटिज़न्स ने यह भी रुख अपनाया है कि अगर शाहरुख नहीं होंगे तो वे ‘डॉन-3’ नहीं देखेंगे। कुल मिलाकर ‘डॉन-3’ का बेसब्री से इंतजार करने वाले फिल्म का टीजर देखकर रोमांचित हैं। फिल्म के बारे में अभी ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है। ‘डॉन-3’ 2025 में सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इसका निर्देशन खुद फरहान अख्तर करेंगे।

 

Share:

Next Post

बुझो तो जाने — आज की पहेली

Thu Aug 17 , 2023
17 अगस्त 2023 1. काठ की कठोली, लोहे की मथानी। दो-दो आदमी मथे पर मक्खन दही न आनी।। उत्तर. ….आरी 2. एक मुंह और तीन हाथ, कोई रहे न मेरे साथ। गोल-गोल मैं चलता जाऊं, सबकी थकान मिटाता जाऊं। उत्तर …..पंखा 3. तीन रंगों का सुंदर पक्षी, नील गगन में भरे उड़ान, सब की आंखों […]