img-fluid

किसानों को 300 रुपये में मिल रहा 3000 रुपये वाला यूरिया, PM मोदी बोले- सरकार खुद उठा रही है बोझ

August 15, 2026

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) ने शनिवार को कहा कि भू-राजनीतिक तनावों के कारण वैश्विक कीमतों में तेजी के बावजूद सरकार ने किसानों को दो सबसे अधिक इस्तेमाल किए जाने वाले उर्वरकों – यूरिया और डीएपी सस्ती दरों पर उपलब्ध कराया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के 80वें स्वतंत्रता दिवस के भाषण में कहा कि वैश्विक स्तर पर यूरिया की कीमत 3,000 रुपये प्रति बोरी तक पहुंच गई है, लेकिन हमने किसानों पर ये बोझ नहीं पड़ने दिया और सरकार खुद ये बोझ उठा रही है।

किसानों को 300 रुपये में दिया जा रहा है 3000 रुपये वाला यूरिया
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लाल किले से देश को संबोधित करते हुए कहा कि वैश्विक स्तर पर 3,000 रुपये प्रति बोरी की लागत वाला यूरिया हमारे किसानों को 300 रुपये में दिया जा रहा है। पीएम मोदी ने कहा, ”इसके अलावा, DAP की वैश्विक कीमत बढ़कर 5,000 रुपये प्रति बोरी हो गई है, लेकिन हम इसे किसानों को 1,350 रुपये प्रति बोरी के भाव से दे रहे हैं।”


  • वैश्विक चुनौतियों के बावजूद सरकार ने ”नागरिक देवो भव” के मंत्र के साथ किया काम
    प्रधानमंत्री ने अपने भाषण में कहा कि वैश्विक चुनौतियों के बावजूद सरकार ने ”नागरिक देवो भव” के मंत्र के साथ काम किया है और एक के बाद एक कई बड़े कदम उठाए हैं। पीएम मोदी ने कहा, ”हमने कभी नहीं सोचा था कि पश्चिम एशिया संकट पैदा होगी। लेकिन संकट के इस दौर में इन सभी कोशिशों ने बोझ को कम करने में मदद की है। आज हमारे देश में गैस, पेट्रोल और यूरिया उपलब्ध है।”

    सरकार ने यूरिया और DAP की उपलब्धता सुनिश्चित की
    पीएम मोदी ने कहा कि वैश्विक चुनौतियों ने पूरी दुनिया को प्रभावित किया है और अंतरराष्ट्रीय कीमतों में उछाल के बावजूद सरकार ने यूरिया और डाई-अमोनियम फॉस्फेट (DAP) की उपलब्धता सुनिश्चित की है। प्रधानमंत्री मोदी ने 2047 तक ‘विकसित भारत’ के लक्ष्य के तहत आयात पर निर्भरता कम करने और आत्मनिर्भरता हासिल करने की आवश्यकता को भी दोहराया। बताते चलें कि प्रधानमंत्री के भाषण में देश की अर्थव्यवस्था पर खास फोकस दिखा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने भाषण में मैन्युफैक्चरिंग, फ्री ट्रेड एग्रीमेंट, कृषि, गति शक्ति, ग्लोबलाइजेशन, ग्रीन इकोनॉमी और ब्लू इकोनॉमी का जिक्र किया।

    Share:

  • अयोध्या में राम मंदिर की व्यवस्था में बड़ा बदलाव, सेवा में लगे सभी अर्चकों के लिए तय किया गया ड्रेस कोड

    Sat Aug 15 , 2026
    अयोध्या। अयोध्या में श्रीराम जन्मभूमि मंदिर (Shri Ram Janmabhoomi Temple) की व्यवस्था में एक बड़ा बदलाव हुआ है। राम मंदिर में आज से ड्रेस कोड लागू कर दिया गया है। अब रामलला की सेवा में लगे सभी अर्चक एक समान ड्रेस में नजर आएंगे। धार्मिक समिति ने अर्चकों के लिए ड्रेस कोड तय कर दिया […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved