img-fluid

उग्र होता जा रहा किसानों का आंदोलन, सीआईडी अधिकारी को बनाया बंधक, रेल रोकने की तैयारी

February 14, 2024

नई दिल्‍ली (New Delhi) । सरकार (Government) के सामने 12 मांगों के साथ खड़े किसानों का आंदोलन (Farmers Protest) उग्र होता नजर आ रहा है। खबर है कि किसानों ने जींद में CID के एक अधिकारी को बंधक बना लिया है। इधर संगठन अब रेल रोकने की तैयारी कर रहे हैं। दिल्ली कूच करने के लिए संघर्ष कर रहे किसान संगठनों (farmers organization) के साथ अब भारतीय किसान यूनियन उगराहां भी आ गया है।

रेल रोका, चेहरे पर लगाई मिट्टी
भाकियू उगराहां ने कल किसानों के समर्थन में दोपहर 12 बजे से शाम 4 बजे तक रेल रोकने की घोषणा की है। शंभू बॉर्डर पर किसानों ने आगे बढ़ने के लिए बड़ी तैयारियां कर ली हैं। आंसू गैस का असर कम करने के लिए किसान चेहरे पर मुल्तानी मिट्टी लगा रहे हैं। कई किसानों ने बॉडी प्रोटेक्टर भी पहने हैं।


किसानों ने किए ये उपाय
किसानों ने आंसू गैस के गोलों से निपटने के लिए बोरियों को पानी में भिगो लिया है। साथ ही ट्रैक्टरों पर स्प्रे करने वाली टंकी भी लगाकर आगे बढ़ना शुरू कर दिया है। जींद के दाता सिंह वाला बॉर्डर पर किसानों ने एक सीआईडी कर्मचारी को उन्होंने बंधक बना लिया है। उसकी पहचान गढ़ी थाना में कार्यरत सीआईडी कर्मचारी सतेंद्रपाल के रूप में हुई है। किसानों ने शक के चलते उन्हें पकड़ लिया था।

शंभू सीमा पर हुई हिंसा
खबर है कि जींद से दिल्ली जाने वाली रोडवेज बसें बंद कर दी गई हैं। हरियाणा पंजाब शंभू सीमा समेत विभन्नि सीमाओं पर प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच संघर्ष में 100 से ज्यादा किसान घायल हुए हैं। हरियाणा पुलिस ने किसानों को दिल्ली कूच से रोकने के लिए स्लैब, कीलें और बैरिकेड लगाकर सील कर दिया था। किसानों ने बैरिकेड तोड़ने की कोशिश की। पुलिस ने ड्रोन से आंसू गैस गोले दागे, रबड़ की गोलियां चलाईं।

Share:

  • सोनिया के राज्यसभा जाने पर BJP का तंज, गांधी परिवार ने UP से बांध लिया बस्ता

    Wed Feb 14 , 2024
    जयपुर (Jaipur)। कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी (Sonia Gandhi) ने आगामी राज्यसभा चुनाव (Rajya Sabha elections) के लिए राजस्थान से नामांकन (Nomination from Rajasthan) पत्र दाखिल किया है। इस पर केंद्र की सत्ताधारी पार्टी बीजेपी (BJP) ने तीखा तंज कसा है। पार्टी प्रवक्ता गौरव भाटिया ने कहा है कि कभी गांधी परिवार का गढ़ […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved