
भोपाल। मप्र कांग्रेस कमेटी के मीडिया प्रभारी और पूर्व मंत्री जीतू पटवारी ने मुख्यमंत्री शिवराज सरकार और ज्योतिरादित्य सिंधिया पर जमकर निशाना साधा। पटवारी ने कहा कि अब वो लोग कहां छुपकर बैठ गए जो कहते थे कि शिवराज सिंह और नरेन्द्र मोदी की सूझबूझ से कोविड की बीमारी भारत में असर नहीं करेगी। लेकिन स्थिति अब नियंत्रण से बाहर हो रही है। जो कर्जमाफी पर सवाल उठा रहे थे, अब वे बताएं कि किसान कर्जमाफी का इंतजार कर रहा है। कब तक होगी। क्योंकि कमलनाथ सरकार किसानों का लगातार कर्जमाफ कर रही थी। पटवारी ने कहा कि भाजपा सरकार का एक सूत्रीय कार्यक्रम चल रहा है विधायकों को प्रलोभन देकर उन्हें खरीदने का। हम निर्वाचन आयोग से जल्द से जल्द चुनाव करवाने का आग्रह करेगें और कांग्रेस पार्टी का प्रतिनिधि मंडल चुनाव आयोग जाकर इस मामले पर ज्ञापन देगा। उन्होंने कहा कि ज्योतिरादित्य सिंधिया अब जवाब नहीं दे रहे हैं, जो कहते थे सड़को पर आउंगा अब किसानों के दो लाख तक के ऋणमाफ कब होगें कब सड़क पर आओगे। वह बताए, अतिथि विद्वानों और शिक्षकों का नियमितिकरण कब होगा उनका वेतन कब मिलेगा यह बताएं।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved