img-fluid

शादी समारोह में फारूक अब्दुल्ला पर हमले की कोशिश, हमलावर कमल सिंह बोला- 20 साल से मारने की थी योजना

March 12, 2026

नई दिल्ली। जम्मू-कश्मीर (Jammu and Kashmir) के पूर्व मुख्यमंत्री फारूक अब्दुल्ला (Farooq Abdullah) पर बुधवार देर रात एक शादी समारोह के दौरान जानलेवा हमला (Attack) करने की कोशिश की गई। घटना के समय वहां जम्मू-कश्मीर के उपमुख्यमंत्री सुरिंदर चौधरी भी मौजूद थे। हमलावर ने अचानक बंदूक तानकर गोली चलाने की कोशिश की, लेकिन सुरक्षा कर्मियों की सतर्कता से फारूक अब्दुल्ला बाल-बाल बच गए। पुलिस ने आरोपी को तुरंत हिरासत में ले लिया है।

पुलिस के अनुसार यह घटना जम्मू के ग्रेटर कैलाश इलाके में स्थित रॉयल पार्क में आयोजित एक शादी समारोह के दौरान हुई। वहां सुरक्षा के लिए विशेष कमांडो और पुलिसकर्मी तैनात थे। जैसे ही हमलावर ने गोली चलाने की कोशिश की, सुरक्षा दल ने तुरंत उसे काबू कर लिया। पुलिस ने आरोपी के पास से बंदूक भी जब्त कर ली है। घटना का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें हमलावर को घेरकर कुछ लोग पकड़ते और मारते-पीटते दिखाई दे रहे हैं।

कौन है हमलावर?
फारूक अब्दुल्ला पर हमला करने वाले व्यक्ति का नाम कमल सिंह जामवाल बताया जा रहा है। वह जम्मू के पुरानी मंडी इलाके का रहने वाला है। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है।


  • जानकारी के अनुसार कमल सिंह का जन्म वर्ष 1963 में हुआ था। जम्मू के पुराने शहर इलाके में उसकी कई दुकानें हैं और उन्हीं के किराए से उसका गुजारा चलता है।

    पूछताछ में आरोपी ने चौंकाने वाला खुलासा किया है। उसने बताया कि वह पिछले 20 वर्षों से फारूक अब्दुल्ला को मारने की योजना बना रहा था। आरोपी ने कहा कि यह उसका निजी मकसद था। जिस बंदूक से गोली चलाने की कोशिश की गई, वह भी उसी की बताई जा रही है।

    प्रत्यक्षदर्शियों ने क्या बताया?
    समारोह में मौजूद राकेश सिंह ने बताया कि नेशनल कॉन्फ्रेंस के विधिक प्रकोष्ठ के अध्यक्ष की बेटी की शादी थी। सभी लोग कार्यक्रम में बैठे थे। तभी डॉ. फारूक अब्दुल्ला ने वहां से जाने की बात कही। जैसे ही वे आगे बढ़े, तभी एक व्यक्ति उनके पीछे आया और उनके सिर के पास बंदूक तान दी। उसी समय सुरक्षा कर्मी ने उसे धक्का देकर हटाया, जिससे गोली ऊपर की ओर चल गई।

    मंत्री ने सुरक्षा पर उठाए सवाल
    जम्मू-कश्मीर सरकार के मंत्री सतीश शर्मा ने कहा कि इस मामले की जांच पुलिस कर रही है और सभी लोग सुरक्षित हैं। उन्होंने इस घटना को सुरक्षा में चूक बताया और कहा कि ऐसे मामलों को गंभीरता से लेना चाहिए। जिन नेताओं ने देश के लिए बड़ी कुर्बानियां दी हैं, उन्हें पूरी सुरक्षा मिलनी चाहिए।

    उमर अब्दुल्ला ने जताया आभार
    घटना के बाद जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने कहा कि ईश्वर की कृपा से उनके पिता बड़े खतरे से बच गए। उन्होंने कहा कि एक व्यक्ति भरी हुई पिस्तौल लेकर बहुत करीब तक पहुंच गया था और उसने नजदीक से गोली चलाने की कोशिश की।

    उमर अब्दुल्ला ने यह भी सवाल उठाया कि कड़ी सुरक्षा के बावजूद कोई व्यक्ति पूर्व मुख्यमंत्री के इतने करीब कैसे पहुंच गया। उन्होंने कहा कि इस पूरे मामले की गंभीरता से जांच होनी चाहिए।

    Share:

  • इंदौर : IAS अधिकारी के फार्महाउस में जुए का अड्डा! छापे में 14 लाख कैश बरामद, तीन पुलिसकर्मी सस्पेंड

    Thu Mar 12 , 2026
    इंदौर.  इंदौर (Indore)में एक महिला (Woman) आईएएस अधिकारी (IAS officer) के फार्महाउस (farmhouse) पर पुलिस छापेमारी के दौरान जुए (Gambling) के बड़े मामले का खुलासा हुआ है. पुलिस ने यहां से 18 लोगों को जुआ खेलते हुए हिरासत में लिया है. पुलिस अधिकारियों के अनुसार यह छापेमारी मंगलवार और बुधवार की दरमियानी रात इंदौर जिले […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved