अशोकनगर। मध्य प्रदेश के अशोकनगर जिले से रिश्तों को झकझोर देने वाला मामला सामने आया है। मुंगावली (Mungaoli) थाना क्षेत्र में एक पिता पर अपनी ही 14 वर्षीय नाबालिग बेटी के साथ दुष्कर्म (Rape of Daughter) करने का आरोप लगा है। घटना सामने आने के बाद आरोपी पिता फरार हो गया है और पुलिस उसकी तलाश कर रही है।
घर में अकेला पाकर किया दुष्कर्म
पुलिस के अनुसार पीड़िता अपनी मां और मौसी के साथ मुंगावली थाने पहुंची और शिकायत दर्ज कराई। लड़की ने बताया कि उसके पिता ने उसके साथ दुष्कर्म किया। उस समय उसकी मां दूसरे कमरे में सो रही थी और उसका भाई घर पर नहीं था। इसी का फायदा उठाकर आरोपी पिता ने उसे अकेला पाकर अपने कमरे में ले जाकर गलत काम किया। डर और दबाव की वजह से वह पहले चुप रही।
पीड़िता ने बताया कि बुधवार रात को वह अपनी मां के पास सो रही थी। इसी दौरान आरोपी पिता उसे सोते समय उठाकर दूसरे कमरे में ले गया और उसके साथ फिर से दुष्कर्म किया। इसके बाद उसने हिम्मत जुटाकर पूरी घटना अपनी मां को बताई।
शिकायत के बाद फरार हुआ आरोपी
मामले की जानकारी मिलने पर परिजन बच्ची को लेकर थाने पहुंचे और शिकायत दर्ज कराई। मुंगावली थाना प्रभारी Arvind Singh Kachhuwa के मुताबिक आरोपी की उम्र करीब 40 साल है और वह मजदूरी करता है।
उन्होंने बताया कि जब पीड़िता थाने पहुंच रही थी, तब आरोपी उसे फोन कर वापस बुलाने की कोशिश कर रहा था। लेकिन जैसे ही उसे शिकायत दर्ज होने की जानकारी मिली, वह घर से फरार हो गया।
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म समेत गंभीर धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है और उसकी तलाश के लिए टीम लगा दी
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved