img-fluid

भारत में छिपी थी FBI की मोस्ट वॉन्टेड भगोड़ी, कौन है अरेस्ट हुई सिंडी सिंह, जानें

August 21, 2025

नई दिल्‍ली । FBI यानी फेडरल ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टिगेशन(Federal Bureau of Investigation) को बड़ी सफलता(Big success) मिली है। ब्यूरो ने टॉप 10 भगोड़ों(Top 10 Fugitives) की सूची में शामिल सिंडी रॉड्रिगेज सिंह(Cindy Rodriguez Singh) को भारत से गिरफ्तार कर लिया गया है। इस सफलता पर FBI प्रमुख काश पटेल ने भारतीय अधिकारियों की भी तारीफ की है। सिंह पर अपने 6 साल के बेटे की हत्या के आरोप हैं। मामला 2023 का है। खबर है कि सिंह अमेरिका में कानूनी मामले से बचने के लिए भागकर अमेरिका आ गई थी।


सिंह के नाम पर मुकदमे से बचने के लिए भागने को लेकर एक FBI वॉरंट और 10 साल से कम उम्र के बच्चे की हत्या के मामले में टेक्सास राज्य का एक वॉरंट है। यह मामला 20 मार्च 2023 में सामने आया था। उस दौरान टेक्सास डिपार्टमेंट ऑफ फैमिली एंड प्रोटेक्टिव सर्विसेज की तरफ से एक टीम सिंह के बेटे की जानकारी लेने गई थी। खास बात है कि बच्चा अक्तूबर 2022 से नहीं देखा गया था।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, अधिकारियों ने बताया था कि बच्चे को कई स्वास्थ्य संबंधी और शारीरिक परेशानियां हैं। इनमें डेवलपमेंटल डिसऑर्डर, सोशल डिसऑर्डर, पल्मोनरी इडेमा, बोन डेंसिटी और एस्टोपिया जैसी कई परेशानियां शामिल हैं। जांच के दौरान अधिकारियों ने पाया कि सिंह गुमराह कर रही है और कह रही है कि उनका बेटा नवंबर 2022 से ही पिता के साथ मैक्सिको में है।

ऐसे चढ़ी हत्थे

2 अक्टूबर 2024 को सिंह के खिलाफ इंटरपोल रेड नोटिस जारी हुआ था और सभी सदस्य देशों को भेजा गया था। उस दौरान भारत को प्रत्यर्पण से जुड़े दस्तावेज भी दिए गए थे, जिसके बाद उसकी गिरफ्तारी संभव हो सकी। पटेल ने कहा, ‘…टेक्सास, जहां से इस केस की शुरुआत हुई, वहां के स्थानीय साझेदारों, न्याय विभाग के साथ भारत में हमारे साझेदारों का धन्यवाद।’

Share:

  • पूर्व अमेरिकी राजनयिक ने ट्रंप को दी चेतावनी, बोले-ऐसे कैसे चीन पर निर्भरता कम करेगा अमेरिका...

    Thu Aug 21 , 2025
    नई दिल्‍ली. पूर्व अमेरिकी राजनयिक (Former American diplomat) जेफ्री पायट (Geoffrey Pyatt) ने डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) को बड़ी चेतावनी दी है. उन्‍होंने कहा कि चीन (China) पर निर्भरता कम करने की ट्रंप प्रशासन की रणनीति भारत के साथ मजबूत और भरोसेमंद साझेदारी के बिना सफल नहीं हो सकती. एक इंटरव्‍यू में उन्‍होंने कहा कि […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved