बड़ी खबर राजनीति

असुरक्षित महसूस करनेवाले को छोड़ देना चाहिए महाराष्ट्र: गृहमंत्री देशमुख

मुंबई। महाराष्ट्र के गृहमंत्री अनिल देशमुख ने परोक्ष रूप से फिल्म अभिनेत्री कंगना रनौत पर हमला बोला है। कंगना के मुंबई वाले बयान को गृहमंत्री देशमुख ने हास्यास्पद करार दिया है। गृहमंत्री ने कहा कि जिन्हें महाराष्ट्र या मुंबई में असुरक्षा महसूस होती है, उन्हें यह राज्य छोड़ देना चाहिए।

देशमुख ने कंगना का नाम लिए बगैर कहा कि मुंबई पुलिस की तुलना ब्रिटेन की स्कॉटलैंड यार्ड से की जाती है। ऐसे हालात में एक अभिनेत्री द्वारा इस तरह का बयान दिया जाना हास्यास्पद है। पूरा महाराष्ट्र पुलिस के हाथों में सुरक्षित है। महाराष्ट्र पुलिस राज्य में उचित कानून- व्यवस्था सुनिश्चित करने में सक्षम है। जिन्हें मुंबई या महाराष्ट्र में असुरक्षित महसूस होता है, उन्हें यहां रहने का कोई अधिकार नहीं है। कंगना द्वारा सुशांत केस को लेकर मुंबई और यहां की पुलिस को लेकर दिये गए विवादित बयानों पर तीखी प्रतिक्रिया देखने को मिल रही है।

बीते दिनों शिवसेना सांसद संजय राउत ने कथित तौर पर कंगना को कहा था कि अगर उन्हें मुंबई पुलिस से डर लगता है तो उन्हें यहां नहीं आना चाहिए। कंगना ने राउत के इस बयान से जुड़ी एक खबर को टैग करते हुए मुंबई की पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (पीओके) से तुलना की थी। कंगना के इस बयान पर हंगामा शुरू हो गया है। कंगना ने कहा था कि उन्हें बॉलीवुड में ड्रग माफिया का पर्दाफाश करने के लिए हरियाणा या हिमाचल प्रदेश पुलिस की सुरक्षा चाहिए। वह मुंबई पुलिस की सुरक्षा स्वीकार नहीं करेंगी। (एजेंसी, हि.स.)

Share:

Next Post

इंदौर में कुल संक्रमित मरीज़ो की संख्या 14315 हुई, आज 284 और बढ़े

Sat Sep 5 , 2020
इंदौर। आज की सीएमएचओ की रिपोर्ट के अनुसार इंदौर में 284 नए पॉजिटिव मामले सामने आए है।आज कुल 3115 सैंपल जांच के लिए भेजे गाए थे, जिनमें से 2822 नेगेटिव है, साथ ही इंदौर में पॉजिटिव मरीज़ो की कुल संख्या 14315 हो गई है। वही आज दिनांक तक कुल 415 संक्रमित मरीज़ो की मृत्युु हो […]