
भोपाल। हनुमानगंज थाना इलाका स्थित कबाडख़ाना में रविवार की सुबह तीन मंजिला इमारत में भीषण आग लग गई। आग की चपेट में आने से बिल्डिंग की ग्राउंड फ्लोर में स्थित मैकेनिक की दुकान के बाहर खड़ी तीन कारें जलकर खाक हो गई। जबकि दुकान में रखा सामान भी जल गया। हालांकि आग बडऩे से पहले आधा दर्जन दमकलों ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पा लिया। आग की चपेट में आने से किसी प्रकार की जनहानी नहीं हुई है। हालांकि आग में जले सामान की कीमत लाखों रूपए में आंकी जा रही है।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved