खेल

FIFA World Cup: मोरक्को को प्लेऑफ में 2-1 से हराकर क्रोएशिया ने हासिल किया तीसरा स्थान

दोहा। पिछले विश्व कप की उप विजेता (runner-up of the last World Cup) क्रोएशिया (Croatia) ने शनिवार को फीफा विश्व कप के प्लेऑफ (fifa world cup playoffs) में मोरक्को को 2-1 से हराकर तीसरा स्थान (third place) हासिल किया। क्रोएशिया की टीम 1998 विश्व कप में भी तीसरे स्थान पर रही थी। खलीफा अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में हुए इस मैच के तीनों गोल पहले ही हाफ में हुए। पहले 2 गोल 9 मिनट के अंदर हो चुके थे। क्रोएशिया के लिए जोस्को ग्वारडियोल (josco guardiol) ने सातवें ही मिनट में खूबसूरत ‘सेट पीस’ से गोल किया। सेमीफाइनल में पहुंचने वाला पहला अफ्रीकी देश बनकर इतिहास रच चुके मोरक्को ने अशरफ डारी के नौंवे मिनट में किए गए गोल से स्कोर 1-1 किया।


मिस्लाव ओरेसिच ने 42वें मिनट में खूबसूरत गोल से अपनी टीम को 2-1 से आगे कर दिया और यह निर्णायक साबित हुआ। इस तरह ओरेसिच के गोल ने सुनिश्चित किया कि कप्तान लुका मोड्रिच (37 वर्ष) जीत के साथ विश्व कप के अंतिम मैच से विदा हों। पहले हाफ की शुरुआत में क्रोएशियाई टीम ने तेज खेल दिखाया जिसका फायदा उसे मिला। मोरक्को के सोफयान अमराबात के आंद्रेज क्रेमारिच को गिराने पर फाउल के कारण क्रोएशिया को फ्री किक मिली।

डारी का पहला अंतरराष्ट्रीय गोल
लोवरो माएर ने किक कर इसे पेनल्टी बॉक्स के ऊपर उछाला जहां इवान पेरिसिच ने सिर से शॉट लगाकर इसे जोस्को ग्वारडियोल की ओर किया और मास्क पहने इस खिलाड़ी ने उछलकर हेडर से 13 गज की दूरी से सीधे इसे नेट में डालकर अपनी टीम को आगे कर दिया। क्रोएशिया की यह बढ़त एक मिनट तक ही रह सकी। मोरक्को ने नौंवे मिनट में फ्री किक पर गोल कर स्कोर बराबर किया। हाकिम जियेच ने लंबा शॉट लगाया जो डिफ्लेक्ट होता हुआ जा रहा था, मोडरिच ने इसे दूर करने की कोशिश की लेकिन डारी ने 5 गज की दूरी से क्रोएशियाई गोलकीपर डॉमिनिक लिवाकोविच को पछाड़ते हुए हेडर से गोल कर स्कोर बराबर कर दिया। यह डारी का पहला अंतरराष्ट्रीय गोल भी था।

मोरक्को के लिए यादगार रहा विश्व कप
दोनों टीमें बढ़त लेने की कोशिश में जुटी थीं और कुछ मौके भी बना रही थीं। पर बाजी मारी क्रोएशिया ने जिसके लिए ओरिसिच ने मोरक्को बॉक्स की बाईं ओर से दूर से दनदनाता सीधा शॉट लगाया जो क्रासबार हिट कर गोल में पहुंच गया। इस रोकने के लिये मोरक्को के गोलकीपर यासिने बोनोऊ के पास कोई मौका नहीं था। गोल की खोज में जुटी क्रोएशिया ने दूसरे हाफ में भी आक्रामकता दिखाई। उसकी अग्रिम पंक्ति ने मोरक्को की रक्षात्मक पंक्ति की कई बार परीक्षा भी ली। पर क्रोएशियाई टीम अपनी बढ़त को और नहीं बढ़ा सकी। क्रोएशिया को सेमीफाइनल में अर्जेंटीना से 0-3 से जबकि दूसरे सेमीफाइनल में मोरक्को को गत चैम्पियन फ्रांस से 0-2 से हार मिली थी। मोरक्को के लिए यह विश्व कप यादगार रहेगा।

Share:

Next Post

गीदड़भभकी: आतंकवाद पर प्रहार से तिलमिलाया PAK, भारत को दी परमाणु युद्ध की धमकी

Sun Dec 18 , 2022
नई दिल्ली। पीएम मोदी (PM Modi) पर पाकिस्तान के विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो (Pakistan Foreign Minister Bilawal Bhutto) की असभ्य टिप्पणी के बाद पाकिस्तान की मंत्री शाजिया मर्री (Pakistan minister Shazia Marri) ने परमाणु युद्ध की धमकी (threat of nuclear war) दी है। ‘बोल न्यूज’ के साथ एक न्यूज कॉन्फ्रेंस में उन्होंने कहा, “भारत को […]