खेल

फीफा वर्ल्ड कप : कोस्टारिका के खिलाफ स्पेन की एतिहासिक जीत

दोहा। कतर में चल रहे फुटबॉल विश्वकप (football world cup) के चौथे दिन बुधवार को स्पेन (spain) ने कोस्टारिका (costarica) के खिलाफ बड़ी जीत दर्ज की है। स्पेन एतिहासिक जीत (historic win) दर्ज कर अपने ग्रुप-ई में जापान को पीछे छोड़कर शीर्ष पर पहुंच गई है।


बुधवार को स्पेन ने ग्रुप-ई में अपने पहले मैच में कोस्टारिका को 7-0 से हरा दिया। स्पेन के लिए दानी ओल्मो ने 11वें मिनट पहला गोल किया। उनके बाद मार्को असेंसियो ने 21वें मिनट में दूसरा गोल किया। इसके बाद फेरान टोरेस ने 31वें मिनट में पेनल्टी पर अपना पहला गोल किया। दूसरे हाफ में अपनी आक्रमकता और ज्यादा बढ़ा दी। इस दौरान चार गोल दागे। फेरान टोरेस ने अपना दूसरा गोल 54वें मिनट, युवा स्टार गावी ने 74वें, कार्लोस सोलर ने 90वें और अल्वारो मोराट ने इंजरी टाइम (90 2वें) मिनट में गोल किया।

यह विश्व कप इतिहास में उसकी सबसे बड़ी जीत है। इससे पहले उसने 24 जून 1998 को उसने बुल्गारिया को 6-1 से हराया था। फुटबॉल इतिहास में कोस्टारिका की सबसे बड़ी हार है। इससे पहले उसे 1975 में एक मैच में मैक्सिको के खिलाफ 0-7 से हार मिली थी।

फीफा वर्ल्ड कप में स्पेन का अगला मुकाबला 28 नवंबर को जर्मनी से होगा। कोस्टारिका का अगला मैच 27 नवंबर को जापान से होगा। (एजेंसी, हि.स.)

Share:

Next Post

एचपी के 6 हजार कर्मचारियों पर लटकी छंटनी की तलवार, जा सकती है जॉब

Thu Nov 24 , 2022
नई दिल्ली। सोशल मीडिया साइट ट्विटर (social media site twitter), फेसबुक (Facebook) और अमेजन (Amazon) में छंटनी के बाद टेक कंपनी हेवलेट-पैकार्ड (एचपी) (Tech company Hewlett-Packard (HP)) ने भी 4 से 6 हजार कर्मचारियों को नौकरी से निकालने का ऐलान किया है। रिपोर्ट के मुताबिक कंपनी अगले तीन साल में बड़े पैमाने पर छंटनी की […]