बड़ी खबर मध्‍यप्रदेश मनोरंजन

फिल्म अभिनेता धर्मेंद्र राष्ट्रीय किशोर सम्मान से सम्मानित

– मप्र के संस्कृति विभाग द्वारा मुंबई में उनके घर जाकर किया गया विभूषित

भोपाल (Bhopal)। फिल्म अभिनेता धर्मेन्द्र (Film actor Dharmendra) को मप्र शासन (Madhya Pradesh government) द्वारा प्रतिष्ठित राष्ट्रीय किशोर सम्मान 2022 (National Kishore Samman 2022) से नवाजा गया है। प्रदेश सरकार के संस्कृति विभाग के संचालक एनपी नामदेव ने शनिवार को मुंबई स्थित उनके निवास पर जाकर उन्हें राष्ट्रीय किशोर कुमार सम्मान-2022 से विभूषित किया है। उन्हें यह सम्मान अभिनय के क्षेत्र में लगातार सक्रियता, उत्कृष्ट सृजन तथा श्रेष्ठ प्रतिमानों के लिए प्रदान किया गया है।


मध्यप्रदेश शासन, संस्कृति विभाग ने उत्कृष्टता और सृजन को राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित करने की अपनी सुप्रतिष्ठित परंपरा का अनुसरण करते हुए सिनेमा के क्षेत्र में निर्देशन, अभिनय, पटकथा और गीत लेखन के लिए वार्षिक राष्ट्रीय किशोर कुमार सम्मान की स्थापना की है। साल 2022 के लिए मध्यप्रदेश शासन का यह प्रतिष्ठित सम्मान लोकप्रिय अभिनेता धर्मेंद्र देओल को प्रदान किया गया है।

सम्मान मिलने के बाद अभिनेता धर्मेंद्र भाव-विभोर हो गए। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि ‘मैं कृतज्ञ हूं मध्यप्रदेश शासन, संस्कृति विभाग के प्रति कि किशोर कुमार जैसे महान व्यक्तित्व के नाम से स्थापित यह राष्ट्रीय सम्मान मुझे प्रदान किया। मैं शुक्रगुजार हूं अपने प्रशंसकों का, जिनका अनंत प्रेम मेरे साथ सदैव बना रहता है। मुझसे पहले जिन महान कलाकारों को यह सम्मान दिया जा चुका है, उनमें कुछ मेरे गुरु के समान है, कुछ सम्मानीय हैं और कुछ मेरे साथी भी हैं, आज उनकी सूची में स्वयं का नाम देख प्रसन्नता का ठिकाना नहीं है।

राष्ट्रीय किशोर कुमार सम्मान अब तक
हृषिकेश मुखर्जी (1997-98), नसीरुद्दीन शाह (1998-99), गुलजार (1999-00), कैफ़ी आजमी (2000-01), बी.आर. चोपड़ा (2001-02), अमिताभ बच्चन (2002-03), गोविंद निहलानी (2003-04), जावेद अख्तर (2004-05), श्याम बेनेगल (2005-06), शत्रुघ्न सिन्हा (2006-07), मनोज कुमार (2007-08), गुलशन बावरा (2008-09), यश चोपड़ा (2009-10), देव आनंद (2010-11), सलीम खान (2011-12), समीर (2012-13), सई परांजपे (2013-14), दिलीप कुमार (2014-15), रूमी जाफरी (2015-16), योगेश (2016-17), प्रियदर्शन (2017-18), वहीदा रहमान (2018), अशोक मिश्रा (2019), अमिताभ भट्टाचार्य (2020), विवेक रंजन अग्निहोत्री (2021), धर्मेंद्र देओल (2022)।

Share:

Next Post

मध्य प्रदेश में भीषण गर्मी से लोग बेहाल, दतिया में 47 डिग्री के पार पहुंचा तापमान

Sun May 19 , 2024
– भीषण गर्मी के बीच सागर, विदिशा में आंधी-बारिश भोपाल (Bhopal)। मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) में इन दिनों भीषण गर्मी (Extreme heat) पड़ रही है। शनिवार को भी प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में लोग भीषण गर्मी से बेहाल रहे। प्रदेश में शनिवार को दतिया (Datia) सबसे गर्म (hottest) रहा। यहां पारा 47.2 डिग्री सेल्सियम (Temperature […]