मनोरंजन

Dubai International Bhojpuri film award में दिखा फिल्मी सितारों का जलवा

मुंबई (Mumbai)। यशी फिल्म्स प्रस्तुति का छठवां इंटरनेशनल भोजपुरी फिल्म (IBFA) अवार्ड 2023 का आयोजन देर रात दुबई (Dubai) में संपन्न हुआ। समारोह में बेस्ट फिल्म 2021 का अवार्ड फिल्म विवाह-2 (film marriage-2) के लिए निशांत उज्ज्वल और बेस्ट एक्टर (Nishant Ujjwal and Best Actor) का अवार्ड पवन सिंह (हमार स्वाभिमान) और बेस्ट एक्ट्रेस का अवार्ड आम्रपाली दुबे (लव विवाह डॉट कॉम) को दिया गया।

इस समारोह में पहली बार भोजपुरी अवॉर्ड शो में शामिल हुईं जैकलिन फर्नांडीस का धमाल परफ़ॉर्मेंस और हीरो नंबर 1 गोविंदा का जलवा देखने को मिला। इसके अलावा सांसद मनोज तिवारी, जुबली स्टार दिनेश लाल यादव निरहुआ, पावर स्टार पवन सिंह, भोजपुरी स्क्रीन की मोस्ट प्रामिसिंग एक्ट्रेस आम्रपाली दुबे, निर्माता निशांत उज्ज्वल, निर्देशक रजनीश मिश्रा और पीआरओ रंजन सिन्हा समेत अन्य विभिन्न कटेगरी में फिल्म जगत से जुड़े लोगों को सम्मानित भी किया गया।



भोजपुरिया झूमादे बुर्ज खलीफा की थीम पर आयोजित आईबीएफए 2023 में मुख्य आकर्षण रहीं बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री और श्रीलंकन ब्यूटी जैकलिन फर्नांडीस, जिन्होंने इस अवॉर्ड समारोह में लोगों को झूमने पर मजबूर कर दिया। उनके पावर पैक परफ़ॉर्मेंस पर खूब तालियां भी बजी। वहीं, देश के असंख्य लोगों के दिलों पर राज करने वाले राजा बाबू गोविंदा ने भी इस दौरान लोगों का खूब मनोरंजन किया। डांस हो या कॉमेडी का ह्यूमर, हर मामले में आईबीएफए 2023 का यह आयोजन यादगार रहा। इसके उपरांत जैकलीन और गोविंदा को सम्मानित भी किया गया।

वहीं, बिग बॉस फ़ेम रश्मि देसाई ने भी अपने लटके व झटकों से सबका मन मोह लिया। उन्होंने एक के बाद एक चार्ट बस्टर गानों पर लाजवाब डांस कर अपने कदमताल पर सभी के पैर को थिरकने पर मजबूर कर दिया। इसके भोजपुरी सितारों ने भी अपने गानों पर इस शाम को हसीन और यादगार बनाने में को कसर नहीं छोड़ी।

आपको बताया दें कि आईबीएफए 2023 के इस हसीन शाम का गवाह बॉलीवुड के मशहूर निर्देशक मधुर भंडारकर, अशोक पंडित, निर्माता टीपी अग्रवाल और निर्माता निशांत पिटी बने, जिनका वॉर्म वेलकम इस अवार्ड शो के प्रस्तुतकर्ता व इंडियन मोशन पिक्चर्स प्रोड्यूसर एसोसिएशन के अध्यक्ष अभय सिन्हा ने किया। इस अवॉर्ड शो का प्रसारण जल्द ही जी बाईसकोप चैनल पर होगा।

आईबीएफए 2023 के अवार्ड पाने वालों की सूची

1. बेस्ट फिल्म 2022 हमार स्वाभिमान (राम शर्मा)

2. बेस्ट फिल्म 2021 विवाह 2 (निशांत उज्ज्वल)

3. बेस्ट एक्टर पवन सिंह (हमार स्वाभिमान)

4. बेस्ट एक्ट्रेस आम्रपाली दुबे (लव विवाह डॉट कॉम)

5. बेस्ट एक्टर क्रिटिक दिनेश लाल यादव निरहुआ (गबरू)

6. बेस्ट एक्ट्रेस क्रिटिक स्मृति सिन्हा (घरवाली बाहरवाली 2)

7. बेस्ट डायरेक्टर रजनीश मिश्रा (डोली सजा के रखना)

8. बेस्ट सिनेमेटोग्राफी देवेन्द्र तिवारी (मेरा भारत महान)

9. बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर संजय पांडेय (ससुरा बड़ा सतावेला)

10. बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर अंजना सिंह (मेरा भारत महान)

11. बेस्ट म्यूजिक डायरेक्टर रजनीश मिश्रा (डोली सजा के रखना)

12. बेस्ट खलनायक अवधेश मिश्रा (जीना तेरी गली में 2)

13. बेस्ट कोमेडियन संजय वर्मा (धर्मा)

14. बेस्ट कोरियोग्राफर प्रसून यादव (डोली सजा के रखना)

15. बेस्ट एडिटर जितेंद्र सिंह जीतू (चलते चलते)

16. बेस्ट स्टोरी मनोज कुशवाहा (हमार स्वाभिमान)

17. बेस्ट डायलॉग राकेश त्रिपाठी (लव विवाह डॉट कॉम)

18. बेस्ट स्क्रीन प्ले संतोष मिश्रा (ससुरा बड़ा सतावेला)

19. बेस्ट सिंगर मेल पवन सिंह

20. बेस्ट सिंगर फ़ीमेल प्रियंका सिंह

21. बेस्ट डेब्यू एक्ट्रेस मेघा श्री (राउडी इंस्पेक्टर )

22. बेस्ट एक्शन दिलीप यादव (मुझे कुछ कहना है)

23. बेस्ट पीआरओ रंजन सिन्हा

24. बेस्ट डेब्यू डायरेक्टर अनंजय रघुराज (लव विवाह कॉम)

25. ग्लोबल आइकान अवॉर्ड मनोज तिवारी

Share:

Next Post

इस दिन से शुरू हो रहा हिंदु नववर्ष, घर में ले आएं ये शुभ चीजें, कभी नहीं होगी धन की कमी

Fri Mar 17 , 2023
नई दिल्ली(New Delhi) । हिंदू नववर्ष ‘विक्रम संवत 2080(Vikram samvat ) ‘ 22 मार्च दिन बुधवार से शुरू होने जा रहा है. कहते हैं कि ब्रह्मा जी ने सृष्टि की रचना चैत्र माह (chaitra month) के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि को ही की थी. ज्योतिषियों (astrologers) का कहना है कि हिंदू नववर्ष शुरू होने […]